ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

अपनी राजशाही के लिए हैलीकॉप्टर खरीद रहे नीतीश- तेजस्वी, बोले सम्राट ... खरीदने वाला नहीं कर पाता सवारी

PATNA : बिहार में काफी लबें अर्से बाद अब राज्य सरकार हेलीकाप्टर और जेट इंजन विमान खरीदने जा रही है। इसको लेकर मुख्यमंत्री कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। जिसके बाद इसके खरीद को

अपनी राजशाही के लिए हैलीकॉप्टर खरीद रहे नीतीश- तेजस्वी, बोले सम्राट ... खरीदने वाला नहीं कर पाता सवारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बिहार में काफी लबें अर्से बाद अब राज्य सरकार हेलीकाप्टर और जेट इंजन विमान खरीदने जा रही है। इसको लेकर मुख्यमंत्री कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। जिसके बाद इसके खरीद को लेकर एक समिति भी बनाई गई है, जिसे अगले तीन महीनों के अंदर अपना रिपोर्ट मुख्यमंत्री कैबिनेट को देना है। इसी तैयार रिपोर्ट के आधार पर जहाज की खरीददारी की जाएगी। वहीं, विमान खरीद की मंजूरी मिलने के बाद अब सूबे की सियासत गर्म हो गई है। भाजपा के तरफ से अब बिहार विधान परिषद् के नेता विपक्ष ने इसको लेकर नीतीश सरकार पर गहरा तंज किया है।


बिहार विधान परिषद् के नेता विपक्ष ने कहा कि, जहाज की खरीद से बिहार के आम लोगों को कोई भी फायदा नहीं होने वाला है। यह सबकुछ बस शाही लोगों के मनोरंजन का विषय है। यदि कोई राज्य राजशाही करना चाहता है तो कितना खजाना को लूट रहा है यह उनपर निर्भर करता है। आज सबसे अधिक दुःख की बात यह है कि, कोई भी बिहार के विकास के बारे में नहीं सोचते हैं। लेकिन, यहां के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को हेलीकाप्टर और जेट प्लेन में उड़ने की फ़िक्र है। इनलोगों को बिहार की समस्या के बारे में चिंता करनी चाहिए थी तो ये लोग अपनी समस्या के बारे में चिंता कर रहे हैं। 


इसके अलावा जब सम्राट चौधरी ने यह सवाल किया गया कि, इस मसले पर बिहार के सीएम कहते हैं कि जब भाजपा साथ में सरकार चला रही थी तब भी इसे खरीदने की कोशिश की गई थी, तब तो ये लोग विरोध नहीं कर रहे थे। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, हमलोग तो उन्हें बहुत कुछ कह रहे थे, लेकिन वो मान कहां रहे थे। नीतीश कुमार किसी की बातों को समझते कहां हैं। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि, हमलोग किसी का विरोध नहीं कर रहे हैं। हमारा बस यह कहना है कि, बिहार के लोगों के लिए सीएम को फ़िक्र करना चाहिए। यदि इनको सिर्फ ख़ास लोगों की फ़िक्र हैं तो मुख्यमंत्री पहले भी हेलीकॉप्टर से ही घूमते थे अभी भी उसी से घूम रहे हैं।  इस्सके बिहार की जनता को काया फायदा होने वाला है। 


वहीं, सम्राट चौधरी  ने कहा कि बिहार में जो भी लोग हेलीकाप्टर खरीदते हैं वो उसपर सवार नहीं हो पाते हैं। सतेंद्र बाबू और जगन्नाथ मिश्रा जी ने जहाज खरीदा तो लालू यादव उसपर सवारी किए, बुट्टा सिंह ने खरीदा तो नीतीश चढ़ रहे हैं। अब नीतीश कुमार खरीदने की बात कर रहे हैं तो उसपर तीसरा कोई चढ़ेगा। हालांकि, यह तीसरा कौन होगा इसका निर्णय बिहार की जनता को करना है।