ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

अपने विशेष रथ से अचानक डाकबंगला चौराहा पूजा पंडाल पहुंचे लालू, माता के दर्शन के बाद की पूजा-अर्चना

PATNA: शारदीय नवरात्र का आज सातवां दिन हैं। महासप्तमी के मौके पर सभी पूजा पंडालों में मां दुर्गा का पट खोल दिया गया है। मां का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो ग

अपने विशेष रथ से अचानक डाकबंगला चौराहा पूजा पंडाल पहुंचे लालू, माता के दर्शन के बाद की पूजा-अर्चना
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: शारदीय नवरात्र का आज सातवां दिन हैं। महासप्तमी के मौके पर सभी पूजा पंडालों में मां दुर्गा का पट खोल दिया गया है। मां का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी है। दुर्गा पूजा के मौके पर राजधानी पटना में भव्य पंडाल बनाये गये हैं। तमाम पूजा समितियों की तरफ से इस बार देश के अलग-अलग मंदिरों के तर्ज पर पंडाल बनाये गये हैं जो अनवरत अपनी ओर लोगों का ध्यान आकृष्ट कर रहा है। वही अपने विशेष रथ पर सवार होकर अचानक राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव डाकबंगला स्थित पूजा पंडाल में पहुंचे हैं। 

उनके साथ पुराने साथी शिवानंद तिवारी भी पूजा पंडाल में पहुंचे हैं। माता के दर्शन के लिए लालू प्रसाद डाकबंगला स्थित पूजा पंडाल में पहुंचे हैं। इस दौरान पूजा समिति के आयोजक संजीव प्रसाद टोनी सहित अन्य सदस्यों ने लालू प्रसाद का स्वागत किया। इस दौरान माता का दर्शन करने के बाद लालू प्रसाद ने पूजा अर्चना भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि माता की कृपा सभी पर बने रहे यह कामना करता हूं।  

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की एक झलक पाने के लिए लोग बेताव दिखे। उनके साथ सेल्फी और फोटो खिचवाने वालों की भीड़ लग गयी। बता दें कि इनसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूजा पंडाल में आए थे। यहां आकर उन्होंने माता की पूजा अर्चना की थी और प्रदेश की तरक्की की कामना की थी। लालू प्रसाद यादव के डाकबंगला चौराहा पूजा पंडाल में आने की सूचना नहीं थी। 

लालू प्रसाद अपने विशेष रथ से अचानक डाकबंगला चौराहा स्थित पूजा पंडाल पहुंच गये। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने माता का दर्शन कर पूजा अर्चना की इससे पहले पूजा समितियों के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। लालू प्रसाद यादव के साथ शिवानंद तिवारी ने भी माता का दर्शन किया। दोनों नेताओं ने प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। अपने विशेष रथ से अचानक डाकबंगला चौराहा पूजा पंडाल पहुंचे लालू, माता के दर्शन के बाद की पूजा-अर्चना