ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

अनंत सिंह की उत्तराधिकारी बनीं नीलम, मां के बाद जुड़वां बेटे भी राजनीति में आने को तैयार

PATNA : मोकामा विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर नीलम देवी ने अपने पति और पूर्व विधायक अनंत सिंह का उत्तराधिकार ले लिया। रविवार को नीलम देवी जब चुनाव नतीजे आने के बाद खुशी जता र

अनंत सिंह की उत्तराधिकारी बनीं नीलम, मां के बाद जुड़वां बेटे भी राजनीति में आने को तैयार
First Bihar
3 मिनट

PATNA : मोकामा विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर नीलम देवी ने अपने पति और पूर्व विधायक अनंत सिंह का उत्तराधिकार ले लिया। रविवार को नीलम देवी जब चुनाव नतीजे आने के बाद खुशी जता रही थी तो उनके साथ बैठे दो नौजवानों पर सबकी नजरें टिकी हुई थी। यूं तो अनंत सिंह के आवास पर पहुंचने वाला हर शख्स इन दोनों युवकों को पहचानता था लेकिन जो मीडिया के जरिए इन दोनों को देख रहे थे। उन्हें पहली बार मालूम पड़ा कि दरअसल यह दोनों अनंत सिंह के जुड़वां बेटे हैं। अनंत सिंह के जुड़वा बेटे अभिषेक और अंकित अपनी मां के साथ इस मौके पर मौजूद थे। जीत के जश्न में दोनों शामिल हुए इस दौरान अंकित और अभिषेक दोनों हर बड़े का पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आए। पहली बार इनकी सक्रियता सबके सामने थी और इसके साथ ही यह सवाल उठने लगा कि क्या अनंत सिंह और नीलम देवी के बाद अगली पीढ़ी ने भी राजनीति की तरफ कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है?



आपको बता दें कि अनंत सिंह के दो बेटे हैं। 22 साल के अभिषेक और अंकित दोनों जुड़वां भाई हैं और इनके जन्म में तकरीबन 1:15 मिनट का फर्क है। फिलहाल दोनों नोएडा में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। इनका ग्रेजुएशन चल रहा है और दोनों ही पॉलिटिकल साइंस के स्टूडेंट है। दोनों का चेहरा शारीरिक बनावट और हेयर स्टाइल से लेकर बाकी चीज़ भी एक जैसा दिखता है। दोनों में अगर फर्क करना हो तो अनंत सिंह के आवास पर लोग इनके कपड़ों के रंग से इनकी पहचान कर रहे थे। अंकित ने नीले रंग की शर्ट पहन रखी थी जबकि अभिषेक ने काले रंग का। जीत के जश्न के साथ दोनों ने मीडिया से भी बातचीत की शर्मीले अंदाज में बातचीत करते हुए अभिषेक ने कहा कि आज उनकी मां की जीत के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि मोकामा की जनता हमें कितना प्यार करती है।



आनंद सिंह के बेटों से इस दौरान राजनीति को लेकर भी मीडिया ने सवाल किए। अनंत सिंह के बेटों को राजनीति से कोई परहेज नहीं। दोनों पॉलिटिकल साइंस के स्टूडेंट हैं और राजनीति को अच्छे तरीके से समझ रहे हैं। इनके पिता जेल में हैं। मां विधायक बन गई, लेकिन अंकित और अभिषेक दोनों जानते हैं कि मोकामा की जनता उन्हें कितना चाहती है और आगे आने वाले दिनों में अगर राजनीति का रुख करना पड़ा तो शायद इस फैसले से वह पीछे नहीं हटेंगे।

टैग्स