ब्रेकिंग
पटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमाल

अनंत सिंह के जेल में रहते नीलम देवी की आमदनी घट गई, बाहुबली पति से ज्यादा संपत्ति सोनम देवी के पास

PATNA : बिहार में मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इस दो विधानसभा सीट पर होने वाले चुनाव को लेकर शुक्रवार को नमांकन की अंतिम तिथि थी, ऐसे में कल सभी दलों के उम्

अनंत सिंह के जेल में रहते नीलम देवी की आमदनी घट गई, बाहुबली पति से ज्यादा संपत्ति सोनम देवी के पास
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इस दो विधानसभा सीट पर होने वाले चुनाव को लेकर शुक्रवार को नमांकन की अंतिम तिथि थी, ऐसे में कल सभी दलों के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके बाद अब इस नामांकन के उपरांत जिस बात की सबसे अधिक चर्चा है वह है कि आखिर इस चुनाव में मैदान में आए उम्मीदवारों के पास अपनी संपत्ति कितनी है। 




मालूम हो कि, बिहार में जिन दो सीटों पर चुनाव होने हैं उसमें सबसे अधिक चर्चा में मोकामा विधानसभा सीट बना हुआ है, इसकी एक वजह यहां दो बाहुबलियों की पत्नी का मैदान में होना बताया जा रहा है। ऐसे में कल इस चुनाव को लेकर अपना नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन जिस बात की सबसे अधिक चर्चा हो रही है वह है कि आखिर बिहार के दो बड़े बाहुबली नेता के पास कितनी संपत्ति  है। तो बता दें कि, मोकामा के पूर्व विधायक रहे अनंत सिंह के जेल जाने के बाद उनके संपत्ति में काफी कमी आयी है, इनकी आमदनी पिछले चार साल में आधी से भी कम हो गयी है। 




मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के अनुसार उनके संपत्ति में काफी कमी आयी है और इनके ऊपर कर्ज भी है। चुनावी हलफनामें के अनुसार इनके पास  22 लाख जिला रुपये नकद है। इनके ऊपर अलग अलग थाने में पांच प्राथमिकी दर्ज है। इन्होने अपने कुल चल संपत्ति 14 करोड़ 2 लाख 99 हजार 1920 रुपये बताया है। जबकि करीब 24 करोड़ की अचल संपत्ति है। इनके ऊपर करीब  21.55 करोड़ रुपये का कर्ज भी है। इसके साथ ही यह आठवी कक्षा पास है। 




बता दें कि, इससे पहले राजद की उम्मीदवार नीलम देवी ने वर्ष 2018-19 में 1.18 करोड़ आय का हिसाब दिया था। वर्ष 2019-20 में घटकर 67.53 लाख हो गया। 2020-21 में 42.85 और चालू वर्ष में 38 77 लाख बताया गया है।  




इधर, इसी सीट पर चुनाव लड़ रही भाजपा उम्मीदवार सोनम देवी की बात करें तो, यह अपने पति से भी अधिक संपत्ति रखती है। भाजपा उम्मीदवार सोनम सातवीं कक्षा तक पढ़ीं हुई है। इनके पास चालू वित्तीय वर्ष में 20 लाख आय  है जबिक उनके पति ललन सिंह की आय 4.60 लाख रुपये है। सोनम के पास नकद 3.25 लाख रुपये और उनके पति के पास मात्र 25 हजार रुपये है। इनके पास करीब 6 करोड़ 93 लाख 38 हजार की संपत्ति है,जबकि इनके पति ललन सिंह 1.02 करोड़ रपए के मालिक हैं।

टैग्स