ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

आनंद मोहन को बलि का बकरा बनाया गया, बोले विजय सिन्हा..इनके बहाने सरकार ने 2 दर्जन से अधिक दुर्दांत अपराधियों को छोड़ा

SASARAM: भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा आज सासाराम पहुंचे। जहां गुरुवार को उन्होंने परिसद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पू

आनंद मोहन को बलि का बकरा बनाया गया, बोले विजय सिन्हा..इनके बहाने सरकार ने 2 दर्जन से अधिक दुर्दांत अपराधियों को छोड़ा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा आज सासाराम पहुंचे। जहां गुरुवार को उन्होंने परिसद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पूर्व सांसद व बाहुबली आनंद मोहन सहित 27 दुर्दांत अपराधियों की रिहाई मामले पर उन्होंने प्रेस को संबोधित किया। बिहार सरकार की मंशा पर संदेह व्यक्त करते हुए कहा कि आनंद मोहन को बलि का बकरा बनाया गया है। 


आनंद मोहन की रिहाई की आड़ में 2 दर्जन से अधिक दुर्दांत अपराधियों को जेल से छोड़ा गया। नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार में जंगलराज स्थापित करना चाहते हैं। उनकी मंशा तो यही दिखती है। दरअसल विजय सिन्हा सासाराम में पिछले दिनों हुए उपद्रव मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। 


विजय कुमार सिन्हा ने सासाराम हिंसा मामले में निर्दोष लोगों पर कार्रवाई की निंदा की कहा कि ऐसे गरीब लोग जिसे पुलिस प्रशासन परेशान कर रही हैं, उन्हें भारतीय जनता पार्टी कानूनी मदद पहुंचाएगी। बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिलने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में आनंद मोहन सहित 27 दुर्दान्त अपराधियों की रिहाई की भी चर्चा की। 


उन्होंने कहा कि ऐसे ऐसे दुर्दांत अपराधियों को सरकार ने जेल से रिहा कर गुंडों का सहानुभूति लेने की कोशिश की है। जो बेहद निंदनीय है। नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव बड़े भाई-छोटे भाई ने मिलकर बिहार की स्थिति खराब कर दिया है। जेल से दुर्दांत अपराधियों को छोड़ा जा रहा है। ताकि अपनी सरकार को चलाने में इन लोगों की मदद ली जा सके। विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नकली चंद्रगुप्त कहा। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता