ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

अमित शाह से मुकेश सहनी के सवाल, OBC आयोग से कितने पिछड़ों का हुआ कल्याण?

DESK: भगवान लाल सहनी को ओबीसी आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर बिहार के पूर्व मंत्री व वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया कि ओबीसी आयोग से कितन

अमित शाह से मुकेश सहनी के सवाल, OBC आयोग से कितने पिछड़ों का हुआ कल्याण?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: भगवान लाल सहनी को ओबीसी आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर बिहार के पूर्व मंत्री व वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने केंद्रीय  गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया कि ओबीसी आयोग से कितने पिछड़ों का कल्याण हुआ। वही मुकेश सहनी ने केंद्र सरकार पर भ्रम की राजनीति करने का आरोप लगाया।


विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि भले ही अत्यंत पिछड़ा आयोग का अध्यक्ष भगवान लाल सहनी को बना दिया गया हो, लेकिन तीन साल के कार्यकाल में पिछड़ों के कल्याण के लिए कितना काम हुआ यह भी गृह मंत्री अमित शाह को बताना चाहिए।


वीआईपी नेता ने दावे के साथ किया कि पिछले तीन साल के दौरान पिछड़ों, अत्यंत पिछड़ों के लिए एक भी कल्याण के काम नहीं हुए और अध्यक्ष बने सहनी जी का कार्यकाल भी पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता प्रारंभ से लोगों को भ्रम में डालने की राजनीति कर सत्ता में बने रहना चाहती है। 


उन्होंने कहा कि निषादों के आरक्षण को लेकर पिछड़े कई वर्षों से वीआईपी पार्टी आंदोलनरत रही है, लेकिन निषाद को बरगला कर वोट लेने वाली भाजपा की सरकार ने अब तक सभी राज्यों में आरक्षण की व्यवस्था नहीं की, जिससे पूरे समाज में नाराजगी है।

टैग्स