ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

‘अमित शाह नकली भविष्यवक्ता.. सभा में ताली बजाने वाले भी नहीं मिले’ केंद्रीय गृहमंत्री पर ललन सिंह का अटैक

PATNA: बिहार की सत्ता से बीजेपी के बेदखल होने के बाद 16 सितंबर को छठी बार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर पहुंचे। मधुबनी के झंझारपुर में उन्होंने विशाल सभा को संबोधि

‘अमित शाह नकली भविष्यवक्ता.. सभा में ताली बजाने वाले भी नहीं मिले’ केंद्रीय गृहमंत्री पर ललन सिंह का अटैक
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार की सत्ता से बीजेपी के बेदखल होने के बाद 16 सितंबर को छठी बार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर पहुंचे। मधुबनी के झंझारपुर में उन्होंने विशाल सभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन की सरकार पर हमला बोला। शाह के निशाने पर इस बार नीतीश की जगह लालू थे हालांकि नीतीश के प्रति शाह के सॉफ्ट होने का असर जेडीयू पर पड़ता हुआ नहीं दिख रहा है। जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने अमित शाह के दौरे को लेकर तीखा हमला बोला है।


अमित शाह के दौरे के बाद रविवार को जब मीडियाकर्मियों ने जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह लोग नकली भविष्यवक्ता हैं। झंझारपुर की सभा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अमित शाह चार बार ताली बाजवा रहे थे तब भी ताली बजाने वाले नजर नहीं आ रहे थे, ये सब तमाशा देखते रहिए। इससे पहले शनिवार को जब मीडिया ने शाह के बिहार दौरे से जुड़ा सवाल सीएम नीतीश से पूछा था तो वे भड़क गए थे और कह दिया था कि अमित शाह को न तो बिहार की जानकारी है और ना ही देश के ही बारे में कुछ पता है। शाह केवल अंड-बंड बोलते रहते हैं, उसपर ध्यान देने की जरुरत नहीं है।


सीएम नीतीश ने कहा था कि, ‘उन सब पर ध्यान मत दीजिए.. हम उन लोगों के किसी बात पर ध्यान नहीं देते हैं.. क्योंकि वो आते हैं तो अंड-बंड बोलते हैं.. कोई ज्ञान है.. बिहार का किसना ज्यादा विकास हुआ है... कितना काम हो रहा है.. कुछ जानकारी है.. बिहार की छोड़िए.. देशभर की भी जानकारी कुछ है उनके पास.. इन लोगों को तो ऐसे ही बोलने की आदत है..इसलिए वो लोग क्या बयान देते हैं.. हम देखने ही नहीं जाते हैं.. केवल अंड-बंड बोलना है तो उसका क्या मतलब है.. इसलिए उन लोगों का कोई वैल्यू नहीं है.. अब आजकल वे लोग परेशान हैं.. हम एकजुट कर रहे हैं ना कई दलों को.. जब सब एकजुट हो रहा है तब वो लोग घबराहट में है’।



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता