ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

‘गृहमंत्री रोज आएं.. 365 दिन रहें.. हम ही लोगों को फायदा मिलेगा’ शाह के दौरे पर तेजस्वी का तीखा तंज

PATNA: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 सितंबर को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। शाह के दौरे से पहले बिहार की सियासत गर्म हो गई है और विपक्षी दल उनके दौरे को लेकर हमला बोल रहे हैं। I

‘गृहमंत्री रोज आएं.. 365 दिन रहें.. हम ही लोगों को फायदा मिलेगा’ शाह के दौरे पर तेजस्वी का तीखा तंज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 सितंबर को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। शाह के दौरे से पहले बिहार की सियासत गर्म हो गई है और विपक्षी दल उनके दौरे को लेकर हमला बोल रहे हैं। I.N.D.I.A गठबंधन की को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में शामिल होने दिल्ली गए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अमित साह के बिहार दौरे को लेकर तीखा तंज किया है।


तेजस्वी ने कहा है कि अमित शाह हर महीने बिहार आएं और आ ही रहे हैं, इसमें कोई दिक्कत की बात नहीं है। केंद्रीय गृहमंत्री अगर साल के 365 दिन बिहार में रहेंगे तो उसका फायदा हम लोगों को ही मिलने वाला है। अमित शाह का बार बार बिहार आना दिखाता है कि वे कितने डरे हुए हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के काम से ही सही शाह इसी बहाने हर महीने बिहार तो आ रहे हैं लेकिन बिहार को जो विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज या विकास के जो मुद्दे हैं उसको लेकर वे कहां बिहार आते हैं।


वहीं दिल्ली में को-ऑर्डिनेशन कमेटी के बैठक पर तेजस्वी ने बताया कि अक्टूबर के पहले हफ्ते में गठबंधन की पहली रैली भोपाल में होनी है और बाकी के जो एजेंडे हैं उसे भी बताया गया है। गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर जल्द ही बातचीत शुरू की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि टीवी चैनलों पर कुछ एंकर्स जो भड़काऊ एजेंडा चलाते हैं, उनमें से किन किन लोगों को बायकॉट करना है इसपर बैठक में चर्चा हुई है।