ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

अमित शाह का बिहार दौरा कल, जानिए.. केंद्रीय गृह मंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

PATNA: राजधानी पटना में कल यानी रविवार को क्षेत्रीय परिषद की बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को पटना पहुंचेंगे। अमित शाह

अमित शाह का बिहार दौरा कल, जानिए.. केंद्रीय गृह मंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में कल यानी रविवार को क्षेत्रीय परिषद की बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को पटना पहुंचेंगे। अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सीएम नीतीश कुमार समेत चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।


दरअसल, पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की मेजबानी बिहार कर रहा है। इस बैठक में बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के मुख्यमंत्री या सरकार के प्रतिनिधि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में होने वाली बैठक की तैयारियां पूरी कर ली गई है। 


इस बैठक में शामिल होने के लिए गृह मंत्री अमित शाह रविवार को दोपहर 12:20 बजे दिल्ली से पटना के लिए उड़ान भरेंगे। 1:40 बजे शाह की फ्लाइट पटना एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। पटना एयरपोर्ट पर थोड़ी देर रूकने के बाद अमित शाह मुख्यमंत्री सचिवालय के लिए रवाना हो जाएंगे। शाह दो बजे संवाद भवन पहुंचेंगे। संवाद में दो बजे से क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू हो जाएगी, जो शाम पांच बजे तक चलेगी।


बैठक के बाद अमित शाह शाम पांच बजे से छहः बजे के बीच मुख्यमंत्री के साथ हाई टी करेंगे। इसके बाद शाह स्टेट गेस्ट हाउस जाएंगे, जहां शाम 6 बजे से 7 बजे के तक वे पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 7:20 बजे केंद्रीय गृह मंत्री पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।