ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

अमित शाह का बड़ा एलानबिहार में जल्द शुरू होगी तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

PATNA: मिथिलांचल और सीमांचल दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में विकास

अमित शाह का बड़ा एलानबिहार में जल्द शुरू होगी तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA: मिथिलांचल और सीमांचल दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में विकास का एकमात्र विकल्प बीजेपी को बताया। शाह ने मधुबनी से झंझारपुर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि - बिहार में विकास चाहिए तो भाजपा की सरकार चाहिए। इस दौरान अमित शाह ने बड़ी घोषणा कर डाली।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि - बिहार से तीन वंदे भारत मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी। यह मेट्रो जमालपुर से मालदा, भागलपुर से हावड़ा और भागलपुर से देवघर के बीच चलेगी।


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने मिथिलांचल क्षेत्र के विकास के लिए ढेर सारे काम किए है। दरभंगा एयरपोर्ट नरेन्द्र मोदी ने बनाया।जहां तीन वर्षों में 16 लाख यात्री यात्रा कर चुके हैं। बेंगलुरु, दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई के साथ आज दरभंगा से बिहार के लोग सीधा कनेक्ट पा चुके हैं।


शाह ने कहा कि रामायण सर्किट में तीन शहर सीतामढ़ी, बक्सर और दरभंगा को शामिल कर के हमने यहां के पर्यटन को बढ़ावा दिया। मिथिला के मखाने को जीआई टैग देने का काम नरेन्द्र मोदी ने किया है। 


इसके साथ ही उन्होंने लालू और नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि - 2004 से 2014 यूपीए की सरकार थी। लालू जी से पूछने आया हूं की इस 10 साल तक आप भी केंद्र में मंत्री थे। कांग्रेस-राजद की सरकार थी। नीतीश बाबू आप भी इसका जवाब दीजिएगा। आपने क्या दिया बिहार को? 10 साल में डिवोल्यूशन फंड और ग्रांट इन ऐड में सिर्फ दो लाख करोड़ रुपया दिया।


उधर,शाह ने बताया कि मोदी सरकार ने में नौ वर्ष में पांच लाख 92 हजार करोड़ रुपया बिहार को देने का काम किया। यूपीए सरकार ने बिहार से इतना अन्याय क्यों किया?