ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेरासम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेरा

अमित शाह के छठी मईया वाले बयान पर बोली JDU, जिस प्रकार महिषासुर का मां दुर्गा ने वध किया वैसे ही BJP वालों का भी कल्याण करें

HAJIPUR: मुजफ्फरपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं छठी मईया से प्रार्थना करता हूं कि आने वाले समय में बिहार जंगलराज से मुक्त हो और

अमित शाह के छठी मईया वाले बयान पर बोली JDU, जिस प्रकार महिषासुर का मां दुर्गा ने वध किया वैसे ही BJP वालों का भी कल्याण करें
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

HAJIPUR: मुजफ्फरपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं छठी मईया से प्रार्थना करता हूं कि आने वाले समय में बिहार जंगलराज से मुक्त हो और पलटूराम से मुक्त हो। अमित शाह के इस बयान का जेडीयू ने पलटवार किया है। जेडीयू के नेता व मंत्री अशोक चौधरी ने कहा ने अपने अंदाज में कहा कि हमलोग भी दूर्गा मईया से यह आग्रह करते हैं कि जिस प्रकार माता रानी ने महिषासुर का वध किया वैसे ही बीजेपी वालों का भी मईया कल्याण करें। 


अशोक चौधरी ने आगे कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। यहां उनकी स्थिति बहुत कमजोर हो गयी है। खिलाड़ी कमजोर होता है तो मेहनत ज्यादा करनी होती है। मैदान में ज्यादा प्रैक्टिस करना पड़ता है। अन्य राज्यों को छोड़कर अमित शाह बिहार इसलिए आ रहे हैं। बिहार में उनका प्लेयर काफी कमजोर हैं। उनको डर सता रहा है कि कही चुनाव में हार का मुंह ना देखना पड़ जाए। इसलिए अमित शाह बार-बार बिहार आ रहे है। 


अशोक चौधरी ने कहा कि अमित शाह को एक बार नहीं पांच बार नहीं पचासो सौ बार बिहार आना पड़ेगा। तब एकाध दू गो सीट बीजेपी को हाथ लगेगा। उनको बिहार में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। वही इंडिया गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही कहा था कि हमको कुछ नहीं चाहिए। ना हम प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हैं ना हम संयोजक के उम्मीदवार हैं। हम सिर्फ एक मजबूत गठबंधन चाहते हैं। जिसकों बनाने में नीतीश कुमार सफल भी हुए हैं। तमाम विपक्षी दलों के नेताओं से मिलकर उन्होंने मजबूत विपक्षी गठबंधन बनायी। अशोक चौधरी ने कहा कि हर राजनीतिक दल अपने अपने हिसाब से चलता है।  


दरअसल बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने हाजीपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए यह बातें कही। कहा कि इस बार मैं दुर्गा मां से आग्रह करता हूं कि हे दुर्गा मईया जैसे आप महिषासूर का वध किए थे ठीक उसी तरह भाजपा वालों का भी कल्याण कर दीजिए। 


वही हाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर चल रहे चाचा पशुपति और भतीजा चिराग़ के बीच के विवाद को लेकर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि NDA गठबंधन के दोनों उम्मीदवार आपस में लड़ेंगे झगरेंगे तो इसका फायदा मुझे मिलेगा और I.N.D.I.A गठबंधन का जो भी उम्मीदवार होगा वह हाजीपुर से सेंधमारी करेगा और इसका फायदा हमें मिलेगा। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें