ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

अमेरिकी राष्ट्रपति ने निवेदन किया है धमकी नहीं दी, मोदी जी को जरूर करनी चाहिए मदद : अजय आलोक

PATNA : जेडीयू नेता अजय आलोक ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की है कि मानवता और मानव को बचाने की लड़ाई में भारत को अमेरिका की मदद जरूर करनी चाहिए। उन्होनें

FirstBihar
Anurag Goel
4 मिनट

PATNA : जेडीयू नेता अजय आलोक ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की है कि  मानवता और मानव को बचाने की लड़ाई में भारत को अमेरिका की मदद जरूर करनी चाहिए। उन्होनें कहा कि अमेरिका ने दवा के लिए भारत से निवेदन किया है न कि कोई धमकी दी है।


जेडीयू नेता अजय आलोक ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि अगर भारत के पास अपने लोगों की ज़रूरत के अलावा पर्याप्त मात्रा में HCQ उपलब्ध हैं तो इसे अन्य देशों में ज़रूर देना चाहिए । मानवता और मानव को बचाने की लड़ाई हैं ये और G20 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने एलान किया था पूरा विश्व एक हो के इससे लड़ेगा । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने निवेदन किया हैं धमकी नहीं दी। 


बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा है कि उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन टैबलेट की मांग की है जिससे की अमेरिका में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों का इलाज संभव हो सके।ट्रंप ने व्हाइट हाउस कोरोनावायरस टास्क फोर्स ब्रीफिंग के दौरान कहा था कि नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर हुई बात के दौरान उन्होंने अधिक से अधिक हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन अमेरिका भेजने के लिए कहा है। वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस विषय पर अमेरिकी राष्ट्रपति समेत कई देशों के समकक्षों से बात की थी।


लेकिन अब ट्रंप ने कहा है कि अगर भारत हाइड्रो-ऑक्सी-क्लोरोक्विन के निर्यात से प्रतिबंध नहीं हटाता है तो वो भी जवाबी कार्रवाई करेंगे।राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ''मुझे भारत का यह फैसला पसंद नहीं है। मुझे पता है कि भारत ने अन्य देशों के लिए इसे रोक दिया। भारत और अमेरिका के संबंध कई सालों से बेहतरीन हैं। व्यापार से दोनों ही देशों को लाभ हुआ है। इसलिए मुझे आश्चर्य है कि यह उनका निर्णय है।’’ट्रंप ने आगे कहा, ''मेरी रविवार सुबह इंडिया में बात हुई थी। मैंने अमेरिका में मलेरिया की दवा आपूर्ति को अनुमति देने की सराहना की। साथ ही कहा कि अगर इसकी अनुमति भारत नहीं देता है तो यह ठीक नहीं होगा। ’’अब भारत के विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है और कहा है कि पहले भारत में इसकी जरूरतों और स्टॉक को परखा गया है और उसी के बाद सर्वाधिक प्रभावित देशों को मदद पहुंचाने का फैसला लिया है।


गौरतलब है किदुनियाभर में कोरोनावायरस से 13 लाख 46 हजार 555 लोग संक्रमित हैं। इससे 74 हजार 693  की मौत हो चुकी है। वहीं, दो लाख 78 हजार 695 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।  अमेरिका में भी मरने वालों की संख्या दस हजार के पार हो गई है। वहीं, सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क में शटडाउन 29 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।

टैग्स