ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

आंबेडकर ने समाज के हर तबके के उत्थान की बात, समाज की अटूट श्रद्धा : आर के सिन्हा

PATNA : भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के जयंती पर भाजपा सांसद आर. के. सिन्हा ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, संविधान के निर्माण में बाबा स

आंबेडकर ने समाज के हर तबके के उत्थान की बात, समाज की अटूट श्रद्धा : आर के सिन्हा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के जयंती पर भाजपा सांसद आर. के. सिन्हा ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, संविधान के निर्माण में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की महत्वपूर्ण भूमिका थी। समाज का हर तबका उनको आज याद करता है।


 पूर्व सांसद ने कहा कि हमलोग बचपन से ही उनके बारे में सारी बातों को जानते रहे हैं। उनके प्रति पूरे समाज की अटूट श्रद्धा है। उन्होंने संविधान सभा के अध्यक्ष डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद के कुशल निर्देशन में संविधान का बेहतर ढंग से निर्माण किया और समाज के हर तबके के उत्थान की बात की। गरीब तबके के लोगों को उन्होंने पढ़ने का अवसर दिलाया। उनके द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा इतिहास में है। 


इसके आगे आर. के. सिन्हा ने कहा कि, डॉ. बाबासाहब आंबेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे।