ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

‘अखिलेश के बाद लालू-नीतीश भी कांग्रेस को समझ जाएंगे’ I.N.D.I.A में सीट बंटवारे को लेकर मचे घमासान पर बोले नित्यानंद

PATNA: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में छिड़े घमासान के बीच बीजेपी ने तंज किया है। बीजेपी सांसद और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री न

‘अखिलेश के बाद लालू-नीतीश भी कांग्रेस को समझ जाएंगे’ I.N.D.I.A में सीट बंटवारे को लेकर मचे घमासान पर बोले नित्यानंद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में छिड़े घमासान के बीच बीजेपी ने तंज किया है। बीजेपी सांसद और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि I.N.D.I.A में शामिल समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव बहुत जल्दी कांग्रेस को समझ गए, बहुत जल्द लालू और नीतीश भी कांग्रेस को अच्छी तरह से समझ जाएंगे।


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच टकराव पर नित्यानंद राय ने कहा कि अखिलेश यादव कांग्रेस को जल्द ही समझ गए। हमलोग तो पहले से ही उस पार्टी को अच्छी तरह से जानते हैं। भारत के विभाजन का कारण गरीबी और नफरत था। कांग्रेस को कभी भी शांति, एकता, संप्रभुता, समृद्धि और लोगों के कल्याण की चिंता नहीं थी। कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की है।


उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बाद लालू और नीतीश को भी पता चल जाएगा कि कांग्रेस है क्या? उन्होंने कहा कि पूरा देश कांग्रेस को अच्ची तरह से समझ गया है, बस यही लोग देर से समझ रहे हैं।बता दें कि किमध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आईएनडीआईए गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हो गया है।