ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

AK 47 मिलने के मामले में अनंत सिंह दोषी करार, MP-MLA कोर्ट ने सुनाया फैसला

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां कोर्ट ने मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दोषी करार दिया है। अनंत सिंह के घर से AK47 और हैंड ग्रेनेट मिलने के म

AK 47 मिलने के मामले में अनंत सिंह दोषी करार, MP-MLA कोर्ट ने सुनाया फैसला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA:  इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां कोर्ट ने मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दोषी करार दिया है। अनंत सिंह के घर से AK47 और हैंड ग्रेनेट मिलने के मामले में पटना की MP MLA कोर्ट ने अनंत सिंह को दोषी करार दिया है। आगामी 21 जून को दोषी अनंत सिंह की सजा का एलान करेगा। इस मामले में अनंत सिंह को 10 साल तक की सजा हो सकती है।


विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एके-47 बरामदगी के मामले में सोमवार को अंतिम बहस हो गई थी। विशेष अदालत ने मंगलवार को फैसला सुनाने के लिए तारीख मुकर्रर की थी। सांसदों और विधायकों के मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत के जज त्रिलोकी दुबे ने मामले में कानूनी बिंदु पर सोमवार को दोनों पक्षों की बात सुनी और मंगलवार तक के लिए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।


बता दें की विधायक के नदवा स्थित आवास पर पुलिस ने वर्ष 2019 में छापेमारी की थी और एके-47 राइफल, हैंड ग्रेनेड और कारतूस बरामद होने का दावा किया था। इस मामले में विधायक समेत दो लोगों के खिलाफ सुनवाई की गई। अभियोजन ने अपना आरोप साबित करने के लिए अदालत में 13 गवाह पेश किया था। बचाव पक्ष की ओर से 34 गवाहों का बयान कलमबंद करवाया गया है।