ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

अजीत शर्मा की हुई छुट्टी, कांग्रेस विधायक दल के नेता बनें शकील अहमद खान

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार कांग्रेस से निकलकर सामने आ रही है। शनिवार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. शकील अ

अजीत शर्मा की हुई छुट्टी, कांग्रेस विधायक दल के नेता बनें शकील अहमद खान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार कांग्रेस से निकलकर सामने आ रही है। शनिवार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. शकील अहमद खान को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। 


दरअसल, साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियों तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल पार्टी और संगठन को मजबूत करने के मिशन में जुट गए हैं। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से कांग्रेस में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। पहले बिहार कांग्रेस की कमान अखिलेश प्रसाद सिंह को सौंपी गई और अब विधायक दल के नेता अजीत शर्मा की छुट्टी करते हुए शकील अहमद खान को विधायक दल का नया नेता चुन लिया गया है।


बिहार कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद से ही अखिलेश प्रसाद सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कैबिनेट विस्तार की मांग कर रहे थे और संख्या के हिसाब से दो और मंत्री पद की मांग कर रहे थे। इसको लेकर पिछले दिनों महागठबंधन में खूब घमासान भी हुआ था। ऐसी चर्चा थी कि अजीत शर्मा को नीतीश सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है। अब जब अजीत शर्मा की विधायक दल के नेता से छुट्टी हो गई है और उनकी जगह शकील अहमद खान को विधायक दल का नेता चुना गया है, ऐसे में कहा जा रहा है कि उन्हें नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनाया जा सकता है। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता