ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

AIMIM का संजय जायसवाल पर पलटवार, अख्तरुल ईमान बोले- अगर किसी के बच्चे नहीं हो रहे तो सिमांचल ज़िम्मेदार नहीं

PATNA : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल के आबादी पर दिए गए बयान के बाद अब बिहार की सियासी सरगर्मी तेज़ हो गई है। इसी बीच अब AIMIM के विधायक अख्तरुल ईमान ने जायसवाल पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने

AIMIM का संजय जायसवाल पर पलटवार, अख्तरुल ईमान बोले- अगर किसी के बच्चे नहीं हो रहे तो सिमांचल ज़िम्मेदार नहीं
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल के आबादी पर दिए गए बयान के बाद अब बिहार की सियासी सरगर्मी तेज़ हो गई है। इसी बीच अब AIMIM के विधायक अख्तरुल ईमान ने जायसवाल पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कहा अगर किसी के घर बच्चे पैदा न हो तो उसके लिए सीमांचल ज़िम्मेदार है क्या?




अख्तरुल ईमान ने संजय जायसवाल पर निशाना साधते हुए कहा है, 'नफरत की सियासत करने वाले नेता ने कहा है कि सीमांचल ख़ास कर अररिया और किशनगंज में सबसे ज्यादा बच्चा पैदा होते हैं। इन्हे मालूम नहीं है कि आबादी की असली वजह ग़ुरबत है, जो इन्हे नज़र नहीं आती है। ये जानबूझकर ऐसा बयान दे रहे हैं ताकि अमित शाह के आने के पहले यहां नफरत फैलाई जाए। 




अख्तरुल ईमान ने ये भी कहा कि भारत के लिए आबादी कोई बड़ा मसला नहीं है। पॉपुलेशन फर्टिलटी रेट के मुताबिक़ इस वक्त भारत में 65 % लोग जवान हैं। चीन में परिवार के एक बच्चे हुए तो वहां की स्थिति ऐसी हो गई है कि लोग केवल बूढ़ा ही नहीं हुए बल्कि वहां की इकॉनमी और जीडीपी भी गिरी है। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एफिडेबिट दिया है सुप्रीम कोर्ट में कि आबादी हमारे लिए कोई बड़ा मसला नहीं है। हमनें इसको कण्ट्रोल किया है। अगर हिन्दू-मुस्लिम-सिख-ईसाई का प्रेम देखना हो तो वे सीमांचल आकर देखे। उन्होंने कहा कि अगर किसी के बच्चे नहीं हो रहे तो इसके लिए सीमांचल ज़िम्मेदार नहीं है। 

टैग्स