ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

AIMIM बहुत ही छोटी पार्टी, कांग्रेस नेता बोले- ओवैसी है क्या चीज.. उसके बारे में मत पूछिए

PATNA: एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के सीमांचल दौरे से पहले बिहार में सियासत तेज हो गई है। बीजेपी के साथ साथ महागठबंधन के नेता इस बात का दावा कर रहा हैं कि ओवैसी के बिहार दौ

AIMIM बहुत ही छोटी पार्टी, कांग्रेस नेता बोले- ओवैसी है क्या चीज.. उसके बारे में मत पूछिए
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के सीमांचल दौरे से पहले बिहार में सियासत तेज हो गई है। बीजेपी के साथ साथ महागठबंधन के नेता इस बात का दावा कर रहा हैं कि ओवैसी के बिहार दौरे से उनकी पार्टी की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने तो यहां तक कह दिया कि ओवैसी की पार्टी बहुत ही छोटी पार्टी है। उन्होंने कहा कि ओवैसी है हीं क्या चीज, जो कांग्रेस उसके बारे में बात करे। बता दें कि बिहार में पार्टी को धार देने के लिए ओवैसी 18-19 मार्च को सीमांचल के दौरे पर बिहार आ रहे हैं, जहां पदयात्रा के जरिए वे विरोधियों को कड़ी टक्कर देंगे।


दरअसल, ओवैसी के दौरे को लेकर जब मीडिया ने अजीत शर्मा से सवाल किया तो वे भड़क गए और कहा कि ओवैसी है क्या चीज जो उसके बारे में पूछ रहे हैं। अभी बीजेपी नौजवानों को गुमराह कर रही है, युवाओं को नौकरी नहीं दे रही है, उसपर बात करने के बजाए ओवैसी के बारे में पूछ रहे हैं। बहुत छोटी पार्टी है, राष्ट्रीय पार्टी के नेता से अगर बात कर रहे हैं तो किसी राष्ट्रीय पार्टी के बारे में पुछिए।


वहीं आरजेडी द्वारा बिहार में ईडी और सीबीआई की कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए कानून बनाने की मांग किए जाने के सवाल पर अजीत शर्मा ने कहा कि पहले संविधान में देखना होगा कि इस तरह का कानून संविधान में है भी या नहीं लेकिन बीजेपी के सांसद क्या दूध के धुले हैं कि उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है।


बीजेपी द्वारा तेजस्वी यादव से इस्तीफा मांगने के सवाल पर उन्होंने कहा कि 2017 में जांच किया गया। 5 साल से बीजेपी क्या कर रही थी। उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ बोलना जानती है काम कुछ नहीं करती। दो करोड युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी लेकिन आज तक कुछ नहीं मिला, बीजेपी को जनता के हित के लिए काम करना चाहिए, अगर हित में काम नहीं होगा तो आने वाले समय में जनता BJP को उखाड़ फेकेगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता