ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

अग्निपथ स्कीम को लेकर जारी उपद्रव पर बोले शाहनवाज, कहा.. छात्रों के जरिए हिंसा भड़का रहे कुछ लोग

PATNA: केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम को लेकर लगातार तीसरे दिन भी छात्रों का उपद्रव जारी है। स्कीम को वापस लेने की मांग को लेकर बिहार समेत कई राज्यों में छात्र पिछले ती दिन से

अग्निपथ स्कीम को लेकर जारी उपद्रव पर बोले शाहनवाज, कहा.. छात्रों के जरिए हिंसा भड़का रहे कुछ लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम को लेकर लगातार तीसरे दिन भी छात्रों का उपद्रव जारी है। स्कीम को वापस लेने की मांग को लेकर बिहार समेत कई राज्यों में छात्र पिछले ती दिन से हंगामा कर रहे हैं।पूरे बिहार में जारी उपद्रव पर बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि अग्निपथ स्कीम को लेकर छात्रों में भ्रम फैलाया जा रहा है और कुछ लोग इसके जरिए हिंसा को भड़का रहे हैं।


शाहनवाज हुसैन ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो फैसला लिया है वह ऐतिहासिक है। सभी लोगों को इस स्कीम के पहलू को समझना होगा। इस योजना से देश की सेना को मजबूती मिलेगी। युवाओं का सपना होता है कि वे सेना में जाकर देश की सेवा करें। लेकिन इस योजना को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। कुछ लोग इस आंदोलन के जरिए नवजवानों को हिंसा के रास्ते पर जाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि अग्निपथ स्कीम के जरिए युवाओं को देश की सेवा करने के लिए चार साल का समय मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने वार मेमोरियल बनाया, वन रैंक वन पेंशन दिया। राज्य पुलिस बल में ऐसे युवाओं को मौका मिलेगा। रेजिमेंट में कोई परिवर्तन नहीं किया जा रहा हैं। सरकार ने इस स्कीम के लिए आयु सीमा को दो साल बढ़ाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा इस योजना को लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा हैं।

टैग्स