ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

अग्निपथ की वापसी के लिए आज महागठबंधन का राजभवन मार्च, तेजस्वी करेंगे नेतृत्व

PATNA : सेना बहाली को लेकर मोदी सरकार की तरफ से लाई गई नई अग्निपथ स्कीम के विरोध में लगातार आंदोलन देखने को मिला है। बिहार में यह आंदोलन हिंसक रूप भी ले चुका था लेकिन अब इस मामले म

अग्निपथ की वापसी के लिए आज महागठबंधन का राजभवन मार्च, तेजस्वी करेंगे नेतृत्व
Editor
3 मिनट

PATNA : सेना बहाली को लेकर मोदी सरकार की तरफ से लाई गई नई अग्निपथ स्कीम के विरोध में लगातार आंदोलन देखने को मिला है। बिहार में यह आंदोलन हिंसक रूप भी ले चुका था लेकिन अब इस मामले में राजनीतिक विरोध भी शुरू हो चुका है। विपक्षी दलों के महागठबंधन में आज अग्नीपथ योजना की वापसी को लेकर राजभवन मार्च का कार्यक्रम रखा है। इस मार्च का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव करेंगे। सुबह 9 बजे राजभवन मार्च की शुरुआत होगी। विधानसभा से लेकर राजभवन तक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के सभी विधायक और विधान पार्षद पैदल मार्च करेंगे और अग्निपथ योजना की वापसी की मांग से जुड़ा ज्ञापन राज्यपाल को देंगे। 


आपको बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अग्नीपथ योजना को लेकर छात्रों की आशंकाओं के साथ खड़े हैं। उनका कहना है कि अगर सरकार की तरफ से सेना बहाली योजना को लेकर भ्रम की स्थिति है तो इसका तुरंत हल निकाला जाना चाहिए। सरकार को तत्काल योजना वापस लेनी चाहिए। आज इस मार्च के जरिए तेजस्वी यह मैसेज देने की कोशिश करेंगे कि वह अग्निपथ के मामले में युवाओं के साथ खड़े हैं। इसके पहले तेजस्वी यादव कल यानी मंगलवार की शाम पटना पहुंच गए थे। पटना पहुंचते ही उन्होंने अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला था।


तेजस्वी ने मीडिया से कहा कि आप लोग सब जान रहे हैं देश में बेरोजगारी चरम पर हैं। देश की दो मात्र ऐसी संस्थाएं है जहां सबसे ज्यादा बहाली निकलती है। पहला रेलवे है जिसे प्राइवेटाइज कर दिया गया है और दूसरा भारतीय सेना है जहां ठेकेदारी प्रथा की शुरुआत की गयी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि सेना की बहाली के लिए कई लोगों को सिर्फ ज्वाइनिंग रह गया था लेकिन अब उन्हें भी फिर से अग्निपथ स्कीम के तहत पूरी प्रक्रिया को फॉलो करना पड़ेगा। तेजस्वी ने यह भी कहा कि हमने जो 20 सवाल पूछे थे उसका जवाब अभी तक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि लोगों के मन में आक्रोश है। नौजवान अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। चार साल बाद युवा मोदी के धनसेठों के यहां जाकर चौकीदारी करेंगे। कोई यह बताए कि यह सरकार रोजगार देने आई थी या छिनने आई थी। सरकार कानून बना सकती है बदल सकती है लेकिन जनता जो है सरकार बना भी सकती है और गिरा भी सकती है।


टैग्स