ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

अग्निपथ के खिलाफ तेजस्वी का राजभवन मार्च कल, महागठबंधन के सभी MLA करेंगे पैदल मार्च

PATNA: अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में विपक्षी दल केंद्र सरकार पर हमलावर बने हुए हैं। बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव इस योजना के खिलाफ कल राजभवन मार्च करेंगे। बुधवार को सुबह

अग्निपथ के खिलाफ तेजस्वी का राजभवन मार्च कल, महागठबंधन के सभी MLA करेंगे पैदल मार्च
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में विपक्षी दल केंद्र सरकार पर हमलावर बने हुए हैं। बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव इस योजना के खिलाफ कल राजभवन मार्च करेंगे। बुधवार को सुबह 9 बजे से तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन के सभी विधायक बिहार विधानसभा से लेकर राजभवन तक पैदल मार्च करेंगे। राजभवन पहुंचकर तेजस्वी महागठबंधन की तरफ से अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग से संबंधित ज्ञापन राज्यपाल को सौपेंगे। ऐसे में इस मार्च के हंगामेदार होने की संभावना जताई जा रही है।


बता दें कि इस योजना को लेकर बिहार समेत देश के कई राज्यों में पिछले दिनों छात्रों ने उग्र आदोलन किया। खासकर बिहार में इसका व्यापक असर देखने को मिली। इस दौरान उपद्रवियों ने कई ट्रेनों और अन्य वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान बीजेपी नेताओं के घरों और कार्यालयों पर हमले भी हुए। कई दिनों तक पूरा बिहार अग्निपथ की आग में जलता रहा। इस योजना के छात्र संगठनों ने खिलाफ बिहार बंद बुलाया था, जिसका कई राजनीतिक दलों ने समर्थन किया था।


जिसके बाद तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि मोदी सरकार द्वारा बिना सोचे समझे लाई गयी योजनाएं Take off से पहले ही Crash हो जाती हैं। ऐसी योजनाओं की अकाल मृत्यु हो जाती है लेकिन BJP के लोग आखिर तक फ़ालतू में इनका Hip-Hip Hurray..करते रहते हैं और बाद में योजना वापस ले लेते है।


इस योजना को लेकर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार से 20 सवाल पूछे थे। उन्होंने कहा था कि अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं के मन में संशय की स्थिति है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पर जवाब देना चाहिए। तेजस्वी ने कहा था कि केंद्र सरकार के फैसले से देश के युवा दुखी हैं और उनमें सरकार के प्रति गहरा आक्रोश है। तेजस्वी ने केंद्र सरकार के समक्ष अपने 20 सवाल रखे और सरकार से उसपर जवाब मांगा था।