ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

एक्शन में चिराग पासवान: प्रिंस राज के बदले राजू तिवारी बनाये गये लोजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष

PATNA : चाचा और चचेरे भाई से मिल रही चुनौती से निपटने के लिए मैदान में उतरे चिराग पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर राजू तिवारी को मनोनीत कर दिया है. लो

एक्शन में चिराग पासवान: प्रिंस राज के बदले राजू तिवारी बनाये गये लोजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष
First Bihar
2 मिनट

PATNA : चाचा और चचेरे भाई से मिल रही चुनौती से निपटने के लिए मैदान में उतरे चिराग पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर राजू तिवारी को मनोनीत कर दिया है. लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज हुआ करते थे. कल चिराग पासवान ने उन्हें पार्टी से निकालने का एलान किया था, आज उनकी जगह राजू तिवारी को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा कर दी गयी.


हालांकि राजू तिवारी पहले से ही बिहार प्रदेश लोजपा के कार्यकारी अध्यक्ष थे. चिराग ने उन्हें अब प्रदेश अध्यक्ष बनाने का एलान किया है. पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज से विधायक रह चुके राजू तिवारी चिराग पासवान के करीबी माने जाते हैं. हालांकि पिछला विधानसभा चुनाव वे हार गये थे लेकिन चिराग पासवान ने उन्हें हमेशा पार्टी के अहम पद पर बिठाये रखा. कुछ महीने पहले ही उन्हें पार्टी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था.


राजू तिवारी वही नेता हैं जो सोमवार को चिराग पासवान की गाड़ी में बैठ कर पशुपति पारस के घऱ गये थे. सोमवार को जब पारस ने ये एलान किया था कि उन्होंने तख्ता पलट कर दिया है तो चिराग खुद गाड़ी चलाते हुए उनके घऱ पहुंचे थे. तब राजू तिवारी ही उनके साथ थे.

टैग्स