ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

अचानक लालू से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे नीतीश, I.N.D.I.A की बैठक से पहले SC में RJD अध्यक्ष की बेल पर होनी है सुनवाई

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अचानक लालू से मिलने राबड़ी आवास पहुंच गए। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। पटना एयरपोर्ट पर नवनिर्मित भवन का उद्घाटनकरने क

अचानक लालू से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे नीतीश, I.N.D.I.A की बैठक से पहले SC में RJD अध्यक्ष की बेल पर होनी है सुनवाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अचानक लालू से मिलने राबड़ी आवास पहुंच गए। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। पटना एयरपोर्ट पर नवनिर्मित भवन का उद्घाटनकरने के बाद नीतीश कुमार तेजस्वी के साथ लालू से मिलने के लिए पहुंचे थे। थोड़ी देर की बातचीत के बाद नीतीश अपने आवास के लिए रवाना हो गए। बता दें कि आज ही सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में लालू प्रसाद की जमानत रद्द करने की अर्जी लगाई है।


दरअसल, चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में लालू की जमानत रद्द करने के लिए अर्जी लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की अर्जी को स्वीकार कर लिया है और 25 अगस्त को लालू की जमानत रद्द करने की सीबीआई की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में I.N.D.I.A की बैठक होनी है। उससे ठीक पहले लालू की जमानत रद्द करने के मामले पर सुनवाई को काफी अहम माना जा रहा है। अगर लालू की जमानत रद्द होती है तो इसका असर मुंबई में होने वाली बैठक पर पड़ना तय है।


इससे पहले पटना और बंगलुरू में हुई दोनों ही बैठकों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी के साथ साथ लालू प्रसाद भी मौजूद रहे थे। अब I.N.D.I.A की तीसरी बैठक मुंबई में होने जा रही है लेकिन इससे ठीक पहले लालू की बेल रद्द करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। कहा जा रहा है कि इन्हीं सब मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अचानक लालू से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे और उनसे बातचीत की है।  इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। 

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें