ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

अब पशुपति पारस को फोन पर दी गयी गालियां और धमकी, दिल्ली में केस दर्ज, केंद्रीय मंत्री ने कहा-मुझे जान से मारने की साजिश रची गयी

DELHI: लोजपा में चाचा और भतीजे की लड़ाई निचले स्तर पर गिरती जा रही है। अब केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने आरोप लगाया है कि उन्हें फोन कर जाम मारनी की धमकी और भद्दी भद्दी गालिया

अब पशुपति पारस को फोन पर दी गयी गालियां और धमकी, दिल्ली में केस दर्ज, केंद्रीय मंत्री ने कहा-मुझे जान से मारने की साजिश रची गयी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: लोजपा में चाचा और भतीजे की लड़ाई निचले स्तर पर गिरती जा रही है। अब केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने आरोप लगाया है कि उन्हें फोन कर जाम मारनी की धमकी और भद्दी भद्दी गालियां दी गयी है। आज पारस की ओर से दिल्ली पुलिस में इसकी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पारस खुलकर आरोप लगा रहे हैं कि ये उनके भतीजे की साजिश है।


पारस ने दर्ज कराया केस

पशुपति पारस के पीएम सुबोध कुमार ने दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है. एफआईआर में कहा गया है कि पारस के फोन पर कॉल कर धमकी और गालियां दी गयी है. हालांकि इस एफआईआर में चिराग पासवान या उनके समर्थकों के नाम का जिक्र नहीं है. लेकिन पारस खुलकर आऱोप लगा रहे हैं कि उनके भतीजे चिराग और उनके समर्थक ऐसी घटनाओँ को अंजाम दे रहे हैं.


पारस बोले-मेरी जान लेने की हो रही साजिश

मीडिया से बात करते हुए पशुपति कुमार पारस ने कहा कि उनकी जान लेने की साजिश रची जा रही है. पारस ने कहा कि 23 अगस्त को जब वे अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर गये थे तो उसके एक दिन पहले उनके मर्डर की साजिश रची गयी थी. हाजीपुर के राजापाकड़ में इसकी साजिश रची गयी थी. अपराधियों को वहां मीट-चावल के साथ दारू पिलाया गया था. पारस ने कहा कि इसी साजिश के तहत उनके उपर हाजीपुर में हमला किया गया था. 


पारस ने कहा कि इससे पहले उनकी पार्टी के दो समर्थकों को भी फोन कर धमकी औऱ गाली गलौज किया गया है. पारस ने कहा कि उनकी पार्टी के बिहार के प्रधान महासचिव केशव सिंह औऱ उपाध्यक्ष महताब आलम को 6 दफे फोन कर धमकी दी गयी. पारस के मुताबिक दोनों नेताओं को जो फोन आया उसमें पशुपति पारस को ही भद्दी-भद्दी गालियां दी जा रही थी. पशुपति पारस ने कहा कि फोन करने वाला कल्लू नाम का आदमी है जो चिराग पासवान की करीबी सहयोगी है. 


गौरतलब है कि इससे पहले पशुपति पारस समर्थक केशव सिंह ने पटना में चिराग पासवान, सौरभ पांडेय समेत उनके दूसरे समर्थकों पर केस दर्ज कराया था. केशव सिंह ने कहा था कि चिराग पासवान से उसे जान का खतरा है. उसे फोन पर धमकियां दी जा रही है. केशव के मुताबिक उनके बेटे ने चिराग के तीन समर्थकों को हमले की साजिश की बात करते सुना था.