ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

अब कोई सस्पेंस नहीं: तेजस्वी के घर बैठक का एजेंडा आया सामने, माले विधायक ने कहा- आज BJP खत्म होगी

PATNA : बिहार में होने वाली सियासी उलटफेर की खबर पिछले कई दिनों से फर्स्ट बिहार आपको दे रहा है. इस बीच नीतीश को मनाने और मानने जैसी कई खबरें भी आती रही लेकिन अब सारा सस्पेन्स

अब कोई सस्पेंस नहीं: तेजस्वी के घर बैठक का एजेंडा आया सामने, माले विधायक ने कहा- आज BJP खत्म होगी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : बिहार में होने वाली सियासी उलटफेर की खबर पिछले कई दिनों से फर्स्ट बिहार आपको दे रहा है. इस बीच नीतीश को मनाने और मानने जैसी कई खबरें भी आती रही लेकिन अब सारा सस्पेन्स खत्म हो गया है. तेजस्वी यादव की अगुआई में होने वाली महागठबंधन की बैठक से पहले माले ने बैठक  के एजेंडे का खुलासा कर दिया है. माले ने कह दिया है कि उसके विधायक आज भाजपा को खत्म करने की मीटिंग में शामिल होने आए हैं.


बता दें कि तेजस्वी यादव के घर दिन के 11 बजे से महागठबंधन के विधायकों की बैठक होने वाली है.तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी के दूसरे नेताओं ने इस बैठक के एजेंडे को पूरी तरीके से गुप्त रखा है. आरजेडी के तमाम नेता बार-बार यह कहते रहे हैं कि वह ताजा परिस्थितियों पर विचार करने के लिए विधायकों को बुलाया गया हैं. जैसा घटनाक्रम सामने आएगा उसके मुताबिक आगे फैसला लिया जाएगा. तेजस्वी यादव इस बैठक को इस कदर गोपनीय रखना चाहते हैं कि उन्होंने अपने विधायकों के फोन बाहर रखवा लिए हैं ताकि फोन के जरिए बैठक के अंदर की कोई बात बाहर तक न जा पाए. 


लेकिन राबड़ी आवास पर होने वाली मीटिंग मे शामिल होने पहुंचे माले विधायकों ने बैठक के एजेंडे को बता दिया. माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने राबड़ी आवास के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा- हम भाजपा को खत्म करने के लिए जुटे हैं. भाजपा को खत्म करने के लिए हम सब कुछ करेंगे. बता दें माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कल ही कहा था की अगर नीतीश BJP का साथ छोड़े तो बिहार में माले के 12 MLA समेत लेफ्ट पार्टियों के 14 विधायक उनका साथ देंगे. 


माले विधायक दल के नेता महबूब आलम के बयान से साफ हो गया है कि आज क्या होने वाला है. महागठबंधन के विधायक आखिरी फैसला लेने जुटे हैं. महागठबंधन के विधायक राबड़ी आवास पर नीतीश के औपचारिक एलान का इंतजार करेंगे. जैसे ही नीतीश भाजपा का साथ छोड़ने का एलान करेंगे वैसे ही राजद, कांग्रेस और वाम दलों की ओर से नीतीश को फैसला ले लिया जायेगा.