ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

आयुष्मान भारत योजना की सुस्ती का मामला, विधान परिषद में उठा मामला

PATNA : मोदी सरकार की महत्वकांक्षी आयुष्मान भारत योजना की चाल बिहार में बेहद सुस्त है. इस मामले को आज बिहार विधान परिषद में उठाया गया. प्रश्न उत्तर काल में बीजेपी के एमएलसी रज

आयुष्मान भारत योजना की सुस्ती का मामला, विधान परिषद में उठा मामला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मोदी सरकार की महत्वकांक्षी आयुष्मान भारत योजना की चाल बिहार में बेहद सुस्त है. इस मामले को आज बिहार विधान परिषद में उठाया गया. प्रश्न उत्तर काल में बीजेपी के एमएलसी रजनीश कुमार ने इस मामले को उठाते हुए कहा कि योजना के सुस्त रफ्तार के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है और आयुष्मान भारत योजना को जिस लक्ष्य के साथ मोदी सरकार ने लॉन्च किया था वह बिहार में दम तोड़ रही है. 


आयुष्मान भारत योजना को महत्वकांक्षी योजना बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि इस योजना में लक्ष्य प्राप्ति के लिए लगातार सरकार काम कर रही है. सरकार ने इसके लिए कमेटी गठन का भी फैसला किया है. हालांकि 11 महीने तक कोरोना में व्यस्त होने के कारण दूसरी योजनाओं पर बहुत ज्यादा फोकस नहीं किया जा सका. मंगल पांडे ने कहा कि बिहार में कोरोना के दौरान स्वास्थ्य विभाग में जो उपलब्धि हासिल की है उसकी चर्चा करने की जरूरत नहीं है.


मंगल पांडे ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ इसके दायरे में आने वाले हर बिहारी तक पहुंचे, यह राज्य सरकार सुनिश्चित कर रही है. आयुष्मान भारत योजना कार्ड बनाने के लिए अब अभियान भी चलाया जाएगा. मंगल पांडे ने विधान परिषद में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पताल इसका लाभ लोगों को नहीं देते हैं और शिकायत आती है तो जांच के बाद ऐसे अस्पतालों की मान्यता भी रद्द की जाएगी.