ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

आंगनबाड़ी सेविका का प्रदर्शन खत्म, सरकार ने वार्ता के लिए 5 सदस्यों को बुलाया

PATNA: मानदेय दोगुना किये जाने सहित अपनी अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं का विरोध प्रदर्शन आज दूसरे दिन भी जारी रहा। बता दें कि आंगनबाड़ी सेविकाओं पर मंगलवार को पटना में लाठ

आंगनबाड़ी सेविका का प्रदर्शन खत्म, सरकार ने वार्ता के लिए 5 सदस्यों को बुलाया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: मानदेय दोगुना किये जाने सहित अपनी अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं का विरोध प्रदर्शन आज दूसरे दिन भी जारी रहा। बता दें कि आंगनबाड़ी सेविकाओं पर मंगलवार को पटना में लाठीचार्ज की गई और वाटर कैनन का प्रयोग किया गया। दरअसल अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाएं विधानसभा घेराव करने के लिए निकली थीं तब पुलिस ने आगे बढ़ने से रोका। आज दूसरे दिन भी पटना की सड़कों पर उतरी आंगनबाड़ी सेविका के 5 सदस्यों को सरकार ने वार्ता के लिए बुलाया। 


आंगनबाड़ी सेविका के नेता कुमार बिंदेश्वर सिंह ने डाकबंगला चौराहे पर पहुंचकर सभी को घर जाने को कहा। बिंदेश्वर सिंह ने कहा की अगर वार्ता में पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला तो कल फिर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। फिलहाल सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं ने आज प्रदर्शन को समाप्त कर दिया है। पांच सूत्री मांगों को लेकर 5 सदस्य टीम सरकार के अधिकारियों से मिलने गये हैं। आंगनबाड़ी सेविका लगातार इस पर नजर बनाई हुईं हैं। आंगनबाड़ी सेविकाओं का कहना है कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने चुनाव के वक्त कहा था कि उनकी सरकार बनेगी तब सभी आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं का मानदेय दोगुना किया जाएगा। 


तेजस्वी यादव ने सरकार बना लिया लेकिन वादा भूल गये। आज तक इस पर अमल ना तो उन्होंने किया और ना ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही किया है। अब हमने ठान लिया है कि अब किसी के झूठे बहकावे में नहीं आएंगे और अपना हक लेकर रहेंगे। तीन दिन बाद दिवाली है और हमलोगों ने अभी तक घर भी साफ नहीं की है और ना ही दिवाली की कोई तैयारी ही कर पाए हैं। अपने हक को मांगने के लिए पटना आए तो लाठीचार्ज और वाटर कैनन से पानी की बौछार छोड़ी हम पर छोड़ी गयी। हम सबकी सुनने वाला कोई नहीं है। सरकार की ओर से 5 लोगों को वार्ता के लिए बुलाया गया है अब देखना यह होगा कि क्या बात होती है। हमारी पांच सूत्री मांगे सरकार पूरी कर पाती है या नहीं। क्या इस बार भी दिवाली हमलोगों का ऐसे ही मनेगा।