ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

आखिर कौन सी सियासी खिचड़ी पका रहे हैं टुन्नाजी पांडेय, चिराग पासवान से डेढ़ घंटे तक की मुलाकात

PATNA : एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान के दिल्ली से पटना पहुंचते ही राजनीतिक गतिविधियां तेजी के साथ बदली है। चिराग पासवान अपनी आशीर्वाद यात्रा का अगला चरण शुरू करने वाले हैं। लेकिन पट

आखिर कौन सी सियासी खिचड़ी पका रहे हैं टुन्नाजी पांडेय, चिराग पासवान से डेढ़ घंटे तक की मुलाकात
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान के दिल्ली से पटना पहुंचते ही राजनीतिक गतिविधियां तेजी के साथ बदली है। चिराग पासवान अपनी आशीर्वाद यात्रा का अगला चरण शुरू करने वाले हैं। लेकिन पटना पहुंचते ही उनसे कई नेताओं ने मुलाकात की है। चिराग पासवान डॉ सहजानंद सिंह से मिलने गए थे। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक बीजेपी के पूर्व एमएलसी टुन्ना जी पांडेय चिराग पासवान से मिलने पहुंचे हैं। उन्होंने एलजेपी अध्यक्ष से तकरीबन 10 घंटे तक के मुलाकात की है।



पूर्व एमएलसी टुन्नाजी पांडे इसके पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर चुके हैं। टुनाजी पांडेय ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर खुलकर निशाना साधा था। नीतीश कुमार को जेल भेजे जाने तक की बात कह डाली थी। हालांकि उनकी पार्टी को यह बात नागवार गुजरी थी और बीजेपी ने दिखावे के लिए ही सही तुलना जी पांडे को पार्टी से निलंबित कर दिया था निलंबन के बावजूद वह पार्टी की बैठकों में शामिल होते रहे।


चिराग पासवान से टुन्नाजी पांडेय की यह मुलाकात सियासी मायनों में खास कही जा सकती है। टुन्नाजी पांडेय इस वक्त नीतीश कुमार से खार खाए बैठे हैं। बीजेपी ने भले ही उनको दिखाने के लिए दल से बाहर कर रखा हो लेकिन टून्नाजी पांडेय इस वक्त ऐसे नेता है जो लालू के भी करीब है। और अब चिराग से भी नजदीकियां बढ़ा रहे हैं ।हालांकि यह का पाना अभी मुश्किल है कि चिराग से मुलाकात के दौरान टुन्नाजी पांडेय की बातचीत हुई है लेकिन इतना तय है कि बातचीत अगर लंबी हुई है तो जरूर कोई ना कोई खिचड़ी पक रही है।