ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

‘आजीवन रद्द हो निलंबित सांसदों की सदस्यता.. चुनाव लड़ने पर लगे रोक’ सदन में सभापति धनखड़ का मजाक उड़ाने पर भड़के चिराग

PATNA: शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा में विपक्ष के सांसदों द्वारा सभापति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाने पर बीजेपी के साथ साथ एनडीए में शामिल दल विपक्ष के खिलाफ हमलावर हो गए हैं।

‘आजीवन रद्द हो निलंबित सांसदों की सदस्यता.. चुनाव लड़ने पर लगे रोक’ सदन में सभापति धनखड़ का मजाक उड़ाने पर भड़के चिराग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा में विपक्ष के सांसदों द्वारा सभापति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाने पर बीजेपी के साथ साथ एनडीए में शामिल दल विपक्ष के खिलाफ हमलावर हो गए हैं। इसी बीच लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान ने विपक्ष के सांसदों पर तीखा हमला बोला है।


चिराग पासवान ने विपक्ष के सांसदों पर सदन में भारतीय लोकतांत्रिक परंपरा को शर्मशार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने विपक्ष पर भारत के उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के अमर्यादित व्यवहार से सदन की गरिमा भंग हुई है। उन्होंने ऐसे सांसदों की सदस्यता आजीवन रद्द करने के साथ ही साथ उनके चुनाव लड़ने पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की है।


चिराग ने सोशल मीडिया प्लेफार्म एक्स पर लिखा, “देश के महामहिम उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति जगदीप धनखड़ का शर्मनाक तरीक़े से विपक्ष के नेताओं द्वारा उनका मजाक उड़ाना भारतीय लोकतांत्रिक परंपराओं को शर्मसार करता है। ये किसी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि भारत के उप राष्ट्रपति का अपमान है जो जाट समुदाय से आते है ये उनका अपमान है, ये किसानों का अपमान है। इस अमर्यादित व्यवहार से पूरी संसद की गरिमा भंग हुई है”।


चिराग ने आगे लिखा, “एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में G-20 सम्मेलन करवा कर पूरे विश्व में देश का नाम ऊंचा कर रहे है वहीं INDIA गठबंधन के नेता ऐसे अमानवीय व्यवहार से देश की गरिमा को धूमिल करने के लगे है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) मांग करती है कि ऐसे सांसदों की सदस्यता आजीवन रद्द कर देनी चाहिए साथ ही इनके चुनाव लड़ने पर भी प्रतिबंध लगाना चाहिए”।