ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BIHAR VIDHANSABHA : आज शीतकालीन सत्र का अंतिम दिन, विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार से करेगी सवाल; हंगामे के दिख रहे आसार

PATNA : बिहार विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज अंतिम दिन है। आज भी सदन की कार्यवाही हंगामेदार होने के आसार हैं। आज गैर सरकारी संकल्प पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा कई विभागों के प्

BIHAR VIDHANSABHA : आज शीतकालीन सत्र का अंतिम दिन, विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार से करेगी सवाल; हंगामे के दिख रहे आसार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज अंतिम दिन है। आज भी सदन की कार्यवाही हंगामेदार होने के आसार हैं। आज गैर सरकारी संकल्प पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा  कई विभागों के प्रश्नों का भी सरकार की ओर से उत्तर दिया जाएगा। आज प्रश्न काल में ऊर्जा विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, पर्यटन विभाग, योजना एवं विकास विभाग, संसदीय कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग और विधि विभाग से संबंधित प्रश्न सदन में लाये जाएंगे। 


वहीं, प्रश्न काल के बाद शून्य काल होगा और उसमें भी सदस्य तात्कालिक विषयों को सरकार के संज्ञान में लाएंगे। उसके बाद ध्यानकर्षण में सरकार की ओर से विस्तृत उत्तर दिया जाएगा।  दूसरे हाफ में गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा होगी। इस बार 97 गैर सरकारी संकल्प सूचीबद्ध है। इसके अलावा सरकार जरूरी काम काज भी निपटाएगी। 


मालूम हो कि, पांच दिनों के सत्र में विपक्षी सदस्यों की तरफ से लगातार सरकार को घेरने की कोशिश की जा रही है। वक्फ बोर्ड विधेयक, स्मार्ट मीटर और 65% आरक्षण सहित कई उन मुद्दों पर विपक्ष की ओर से लगातार सदन के बाहर और सदन के अंदर हंगामा होता रहा है। गुरुवार को राजद और कांग्रेस के बागी विधायकों के सत्ता पक्ष की तरफ बैठने के मामले को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ है।  


जानकारी हो कि, काफी समय के बाद ऐसा हो रहा है कि  शीतकालीन सत्र में प्रश्न काल शांतिपूर्वक चल रहा है। सरकार को सदस्यों के प्रश्नों का उत्तर देना पड़ रहा है.और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दोनों सदन में मौजूद रह रहे हैं। प्रश्न काल में विपक्ष से अधिक सत्ता पक्ष के सदस्यों के प्रश्नों से सरकार अधिक फंसती नजर आयी है। 


इधर, बीते कल राजद के भाई वीरेंद्र मुख्यमंत्री की सीट के पास पहुंच गए। उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें सख्त चेतावनी दी। यह मामला सदन के अंदर इतना तूल पकड़ लिया कि विधानसभा अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। ऐसे में आज भी सदन की कार्यवाही हंगामेदार होने के आसार हैं।