ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

आज ही शाम दिल्ली रवाना होने सीएम नीतीश, बीजेपी के बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकात

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. जातिगत जनगणना को लेकर छिड़ी बहस के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ही शाम दिल्ली रवाना हो रहे हैं. दिल्ली में सीएम नीतीश भार

आज ही शाम दिल्ली रवाना होने सीएम नीतीश, बीजेपी के बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकात
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. जातिगत जनगणना को लेकर छिड़ी बहस के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ही शाम दिल्ली रवाना हो रहे हैं. दिल्ली में सीएम नीतीश भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं. साथ ही सीएम गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में शामिल होंगे.


26 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली मुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश दिल्ली जा रहे हैं. हालांकि ये कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम इसबार बीजेपी के बड़े नेताओं से भी मिल सकते हैं. साथ ही सीएम जेडीयू के नेताओं के साथ भी बैठक कर सकते है. सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक यूपी चुनाव को लेकर भी बातचीत हो सकती है.


गौरतलब हो कि बिहार सहित उग्रवाद प्रभावित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बैठक करने वाले हैं. उग्रवाद प्रभावित इलाकों के लिए केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है. उग्रवाद का रास्ता अपनाने वालों को मुख्यधारा में लाने की कोशिश हो रही है. इसके साथ ही उग्रवाद के नियंत्रण के लिए भी कार्रवाई की जा रही है.


बैठक में उग्रवाद पर नियंत्रण के लिए आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी. बिहार के 16 जिले नक्सल उग्रवाद से प्रभावित थे. अब यह संख्या घटकर 10 रह गई है. अरवल, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, वैशाली और नालंदा को नक्सल उग्रवाद से मुक्त घोषित किया गया है. जमुई, गया, लखीसराय और औरंगाबाद अत्यधिक उग्रवाद प्रभावित हैं. देश के 8 राज्यों के 25 जिलों को अत्यधिक नक्सलवाद प्रभावित जिलों की सूची में रखा गया है. इसमें बिहार के भी 3 जिले शामिल हैं.