ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

आज शाम सीएम आवास पर होगी JDU के विधायकों और एमएलसी की टी पार्टी, उपेंद्र कुशवाहा भी होंगे शामिल

PATNA : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जनता दल यूनाइटेड में विलय के बाद आज सीएम आवास एक अणे मार्ग पर जदयू के विधायकों और एमएलसी की टी पार्टी रखी गई है. सोमवार की शाम छह बजे सभी विधायकों औ

आज शाम सीएम आवास पर होगी JDU के विधायकों और एमएलसी की टी पार्टी, उपेंद्र कुशवाहा भी होंगे शामिल
Anamika
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जनता दल यूनाइटेड में विलय के बाद आज सीएम आवास एक अणे मार्ग पर जदयू के विधायकों और एमएलसी की टी पार्टी रखी गई है. 

सोमवार की शाम छह बजे सभी विधायकों और एमएलसी को सीएम आवास पर बुलाया गया है. इस टी पार्टी में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी शामिल होंगे. 

इसकी जानकारी देते हुए बताया गया है कि सीएम नीतीश कुमार अपनी पार्टी के विधायकों और एमएलसी के साथ गेट टुगेदर करेगें और टी पार्टी होगी. उपेंद्र कुशवाहा भी इस दौरान सीएम के साथ रहेंगे. 

बता दें कि रविवार को रालोसपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में जदयू में विलय पर अंतिम मुहर लगी और फिर, उपेंद्र कुशवाहा पार्टी के बड़े नेताओं के साथ दोपहर दो बजे के बाद जदयू कार्यालय में पहुंचे, जहां सीएम नीतीश  कुमार ने गले मिलकर उनका स्‍वागत किया. वहां विलय की ऑपचारिकता पूरी करी गई और फिर उपेंद्र कुशवाहा के  जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई.