ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

आज से शुरू हो रहा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

PATNA : बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। इस बार का मानसून सत्र पांच दिनों का होने वाला है। यानी यह सत्र शुक्रवार तक चलेगा। इस बार के मानसून सत्र

आज से शुरू हो रहा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, सरकार को घेरने की तैयारी में  विपक्ष
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। इस बार का मानसून सत्र पांच दिनों का होने वाला है। यानी यह सत्र शुक्रवार तक चलेगा।  इस बार के मानसून सत्र को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष पूरी तरह से तैयार है। जहां एक तरफ विपक्ष सरकार को घरने की कोशिश में लगी हुई है तो वहीँ दूसरी तरह विपक्ष के सवालों का सत्तापक्ष भी जवाब देने को तैयार नजर आ रही है।  


दरअसल, इस बार का मानसून सत्र मुकेश सहनी के पिता की हत्या समेत अपराध और कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर हंगामेदार होने के आसार नजर आ रहे है। सत्र के पहले ही दिन वित्तीय वर्ष 2024-25 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। इस सत्र के दौरान कई विधेयक भी पारित किये जाएंगे। 26 जुलाई को अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद और सरकार का उत्तर होगा।


वहीं, इस घटना के संबंध में संसदीय कार्य व जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि यह सत्र छोटा है, पर काफी महत्वपूर्ण है। इसमें कई वित्तीय कार्य के साथ-साथ विधायी कार्य भी निष्पादित किये जाएंगे। हम आशा करते हैं कि सदन को सुचारू रूप से चलाने में विपक्षी सदस्य भी सहयोग करेंगे। इससे सदन में सार्थक बहस हो सकेगी।


उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पार्टी विधानमंडल दल की बैठक सोमवार को शाम में होगी। यह बैठक जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास पर होगी। इस बैठक में विधानमंडल के मानसून सत्र को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तरफ से सभी सदस्यों को दिशा-निर्देश जारी किया जाएगा।