ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

मोदी कैबिनेट का विस्तार आज शाम 6 बजे, जानिए किसे मिलेगी जगह

PATNA : मोदी कैबिनेट का विस्तार आज शाम 6 बजे होने जा रहा है। कैबिनेट में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी जबकि कई मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। हालांकि अब तक विस्तार में श

मोदी कैबिनेट का विस्तार आज शाम 6 बजे, जानिए किसे मिलेगी जगह
Editor
2 मिनट

PATNA : मोदी कैबिनेट का विस्तार आज शाम 6 बजे होने जा रहा है। कैबिनेट में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी जबकि कई मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। हालांकि अब तक विस्तार में शपथ लेने वाले मंत्रियों के नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लग पाई है लेकिन बावजूद इसके माना जा रहा है कि आज शाम लगभग 17 से 22 मंत्री शपथ लेंगे। मोदी मंत्रिमंडल में पहले से शामिल कई मंत्रियों के विभागों में कटौती भी की जा सकती है। 


आज होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में बिहार से कई चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। जनता दल यूनाइटेड से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरों को लेकर अभी भी संशय बरकरार है जबकि कई चेहरे ऐसे हैं जिन पर मुहर तय मानी जा रही है। ज्योतिरादित्य सिंधिया और असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावा चर्चा है कि वरुण गांधी को भी कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। आपको बता दें कि मौजूदा कैबिनेट में कुल 53 मंत्री हैं और नियमों के मुताबिक मोदी सरकार के मंत्रियों की संख्या 81 तक हो सकती है। 


उत्तर प्रदेश में चुनावी साल को देखते हुए यहां से सबसे ज्यादा चेहरों को मंत्री बनाया जा सकता है। अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल का मंत्री बनना लगभग तय है। मोदी सरकार युवाओं को और महिलाओं को कैबिनेट में ज्यादा प्रतिनिधित्व देने की तरफ आगे बढ़ेगी। बिहार से मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले जिन नामों की चर्चा है उनमें आरसीपी सिंह, पशुपति पारस और सुशील कुमार मोदी का नाम काफी वक्त से चल रहा है लेकिन सियासी दांवपेच के बीच कौन शपथ ले पाएगा यह देखना दिलचस्प होगा।