ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

आज दरभंगा में सीएम नीतीश की चुनावी जनसभा : NDA उम्मीदवार के लिए मांगेंगे वोट ; लालू-तेजस्वी पर फिर बरसेंगे सीएम

PATNA : लोकसभा चुनाव में 400 सीटों के लक्ष्य को पाने के लिए बीजेपी के साथ-साथ जेडीयू ने भी अपना पूरा जोर लगा दिया है। मतदाताओं को गोलबंद करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक-एक द

आज दरभंगा में सीएम नीतीश की चुनावी जनसभा : NDA उम्मीदवार के लिए मांगेंगे वोट ; लालू-तेजस्वी पर फिर बरसेंगे सीएम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव में 400 सीटों के लक्ष्य को पाने के लिए बीजेपी के साथ-साथ जेडीयू ने भी अपना पूरा जोर लगा दिया है। मतदाताओं को गोलबंद करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक-एक दिन में कई सभाएं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सोमवार को दरभंगा में एनडीए के साझा उम्मीदवार बीजेपी के गोपाल जी ठाकुर के लिए लोगों से वोट की अपील करेंगे।


दरअसल, तीसरे चरण का चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद अब चौथे चरण के चुनाव को लेकर तमाम सियासी दलों ने आज से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। चौथे चरण में आगामी 13 मई को बिहार की पांच सीटों पर वोटिंग होगी। चौथे चरण में आगामी 13 मई को जिन पांच सीटों पर वोटिंग होनी है, उसमें दरभंगा भी शामिल है। 


बीजेपी ने दरभंगा से इस बार भी गोपाल जी ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है। सीएम नीतीश आज उनके पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री सोमवार को अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के पोखारभिंडा स्थित हाईस्कूल स्टेडियम में सुबह 11 बजे चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव में सीएम नीतीश कुमार का यह पहला दरभंगा दौरा है। 


इससे पहले रविवार को सीएम नीतीश ने लखीसराय के सूर्यगढा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लालू परिवार पर जोरदार हमला बोला था। नीतीश ने खुले मंच से ऐलान किया था कि चुनाव खत्म होने के बाद वह आरजेडी कोटे के पूर्व मंत्रियों और तेजस्वी यादव के विभाग की फाइलें खुलवाएंगे और उसकी जांच कराएंगे। इसके साथ ही उन्होंने लालू प्रसाद पर परिवारवाद करने का आरोप लगाया था और लालू के नौ बच्चों को लेकर भी तीखा तंज किया था।