ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...

आज अयोध्या कूच करेंगे सम्राट चौधरी, रामलला के दर्शन कर खोलेंगे मुरेठा; नीतीश को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने का लिया था संकल्प

PATNA: नीतीश कुमार के पलटी मारकर आरजेडी के साथ जाने के बाज बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने 21 महीने पहले यह संकल्प लिया था कि जबतक नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के पद से नहीं

आज अयोध्या कूच करेंगे सम्राट चौधरी, रामलला के दर्शन कर खोलेंगे मुरेठा; नीतीश को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने का लिया था संकल्प
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: नीतीश कुमार के पलटी मारकर आरजेडी के साथ जाने के बाज बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने 21 महीने पहले यह संकल्प लिया था कि जबतक नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के पद से नहीं हटा देते मुरेठा नहीं खोलेंगे लेकिन एक बार फिर नीतीश पलटी मार गए और बीजेपी के साथ मिलकर एनडीए में शामिल हो गए। नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से उतारने का संकल्प टूटने के बाद आखिरकार अब सम्राट अपना मुरेठा उतारने के लिए अयोध्या जा रहे हैं।


दरअसल, नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से उतारने और खुद सीएम बनने का सपना संयोए सम्राट चौधरी का सपना उस वक्त टूट गया जब नीतीश कुमार एक बार फिर से पलटी मारकर एनडीए में शामिल हो गए। नीतीश कुमार के महागठबंधन के साथ रहते सम्राट चौधरी ने संकल्प लिया था कि जबतक नीतीश को कुर्सी से नहीं उतारेंगे पगड़ी नहीं उतारेंगे।


सम्राट ने यह कसम तब खाई थी जब बिहार में महागठबंधन की सरकार थी और बीजेपी विपक्ष की भूमिका में थी लेकिन नीतीश कुमार ने अचानक पाला बदल लिया और फिर से एनडीए के हिस्सा हो गए। नीतीश के पाला बदलने के बाद भी जब सम्राट अपना मुरेठा नहीं उतार रहे थे, तब इसको लेकर विपक्षी दलों ने उनके ऊपर तंज भी किया था।


नीतीश को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने का सपना टूटने के बाद थक हारकर आखिरकार सम्राट चौधरी ने भारी भरखम मुरेठा को उतार देना ही वाजिब समझा और मंगलवार को वह बीजेपी नेताओं के साथ अयोध्या कूच कर रहे हैं। सम्राट चौधरी 2 जुलाई को अयोध्या के लिए रवाना होंगे। 3 जुलाई बुधवार को मुंडन कराने के बाद अपना मुरेठा रामलला के चरणों में समर्पित कर देंगे। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के साथ साथ पार्टी के कई नेता उनके साथ अयोध्या जा रहे हैं।