ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

7 मार्च को नीतीश जाएंगे विदेश, आज दिल्ली रवाना हुए मुख्यमंत्री

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक सप्ताह के विदेश दौरे पर जा रहे हैं। 7 मार्च को नीतीश यूनाइटेड किंगडम के लिए रवाना होंगे। इससे पहले आज पटना से दिल्ली के लिए मुख्यमंत्री रवाना

7 मार्च को नीतीश जाएंगे विदेश, आज दिल्ली रवाना हुए मुख्यमंत्री
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक सप्ताह के विदेश दौरे पर जा रहे हैं। 7 मार्च को नीतीश यूनाइटेड किंगडम के लिए रवाना होंगे। इससे पहले आज पटना से दिल्ली के लिए मुख्यमंत्री रवाना हुए। बता दें कि विदेश जाने के लिए पिछले दिनों ही  उन्होंने पटना स्थित रीजनल ऑफिस में जाकर अपना पासपोर्ट रिन्यूअल कराया था। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 7 मार्च से 14 मार्च तक विदेश दौरे पर रहेंगे। बताया जा रहा है कि ब्रिटेन में वो सबसे पहले स्कॉटलैंड जाएंगे। जहां आधुनिक साइंस सिटी का दौरा करेंगे। विदेश जाने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5 मार्च को विधान परिषद चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। दरअसल बिहार में विधान परिषद की खाली हो रही 11 सीटों के लिए नामाकंन हुआ। संख्या बल के हिसाब से जेडीयू के खाते में दो सीटें आई।।मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया। 


विधान परिषद सदस्य के तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगामी 6 मई तक कार्यकाल है। नीतीश कुमार जल्द ही विदेश दौरे पर जाने वाले हैं ऐसे में विदेश जाने से पहले उन्होंने आज अपना अपना नामांकन दाखिल कर दिया। उनके साथ जेडीयू की दूसरी सीट के लिए खालिद अनवर ने भी अपना नॉमिनेशन फाइल कर दिया है। इस मौके पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के अलावे एनडीए के सहयोगी दलों के नेता और मंत्री भी मौजूद रहे। 


बता दें कि विधान परिषद के जिन सदस्यों का कार्यकाल पूरा होनेवाला है उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन, कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा, हम नेता संतोष कुमार सुमन, भाजपा नेता मंगल पांडेय, राजद नेता रामचंद्र पूर्वे, जदयू नेता खालिद अनवर व रामेश्वर महतो और भाजपा नेता संजय पासवान शामिल हैं।