ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

5 जनवरी को स्थगित रहेगा डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद का जनता दरबार कार्यक्रम, जल-जीवन-हरियाली की बैठक में होंगे शामिल

PATNA : हर मंगलवार को पटना के देशरत्न मार्ग स्थित कार्यालय में आयोजित होने वाला 'जनता के दरबार में उपमुख्यमंत्री कार्यक्रम' आगामी 5 जनवरी को स्थगित रहेगा. बताया जा रहा है क

5 जनवरी को स्थगित रहेगा डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद का जनता दरबार कार्यक्रम, जल-जीवन-हरियाली की बैठक में होंगे शामिल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : हर मंगलवार को पटना के देशरत्न मार्ग स्थित कार्यालय में आयोजित होने वाला 'जनता के दरबार में उपमुख्यमंत्री कार्यक्रम' आगामी 5 जनवरी को स्थगित रहेगा. बताया जा रहा है कि 5 जनवरी को मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली से संबंधित आवश्यक बैठक बुलाई गई है, इसलिए उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम को स्थगित किया गया है. 


गौरतलब है कि 5 जनवरी को पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महीने के पहले मंगलवार को जल-जीवन-हरियाली अभियान से संबंधित समीक्षा बैठक सुबह 11:00 बजे अधिवेशन भवन में आयोजित होनी है. इस महत्वपूर्ण बैठक में जल-जीवन-हरियाली अभियान में जन भागीदारी सुनिश्चित करने के विषय पर विस्तार से चर्चा होगी जिसमें ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य अभियंत्रण, पशु एवं मत्स्य संसाधन, जल संसाधन, लघु जल संसाधन, सूचना एवं जनसंपर्क, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा, कृषि, शिक्षा, भवन निर्माण, पंचायती राज आदि अन्य संबंधित विभागों के प्रधान सचिव/सचिव एवं अन्य पदाधिकारी भाग लेंगे.


जल-जीवन हरियाली संबंधित इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद भी भाग लेंगे. इसी के मद्देनजर 5 जनवरी (मंगलवार) को आयोजित होने वाले 'जनता के दरबार में उपमुख्यमंत्री कार्यक्रम' को स्थगित किया गया है. आगे आने वाले मंगलवार को यह कार्यक्रम पहले की तरह आयोजित होंगे. 

टैग्स