ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

मंत्री ने विधायक को 5 करोड़ की मानहानि का भेजा नोटिस, लेशी सिंह को मंत्री पद से हटाने की मांग

PATNA: जेडीयू कोटे से खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने जेडीयू विधायक बीमा भारती के खिलाफ 5 करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भेजा है। नोटिस मिलने के बाद जेडीयू विध

मंत्री ने विधायक को 5 करोड़ की मानहानि का भेजा नोटिस, लेशी सिंह को मंत्री पद से हटाने की मांग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: जेडीयू कोटे से खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने जेडीयू विधायक बीमा भारती के खिलाफ 5 करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भेजा है। नोटिस मिलने के बाद जेडीयू विधायक बीमा भारती ने कहा कि दो दिनों के भीतर वे इस नोटिस का जवाब देंगी। बता दें कि बीते दिनों बीमा भारती ने मंत्री लेशी सिंह पर हमला बोला था। लेशी सिंह के खिलाफ मीडिया में बयान दिया था।जिसके बाद जेडीयू कोटे से मंत्री लेशी सिंह ने जेडीयू विधायक के खिलाफ लीगल नोटिस भेज दिया है। 


5 करोड़ के नोटिस की जानकारी देते हुए जेडीयू विधायक बीमा भारती ने कहा कि लेशी सिंह के बारे में हम जो कहे थे वो गलत नहीं कहे थे। मीडिया में बयान देने के बाद हमारी तबीयत खराब हो गयी थी। जिसके बाद हम हॉस्पिटल में एडमिट थे। अभी भी तबीयत ठीक नहीं है। हॉस्पिटल से घर पहुंची तो पता चला की मंत्री लेशी सिंह ने मेरे खिलाफ पांच करोड़ का नोटिस भेजा है। 


बीमा भारती ने कहा कि लेशी सिंह पर हम जो आरोप लगाए थे वो गलत नहीं था बिल्कुल सही आरोप है। लेशी सिंह हत्या करवायी थी उनके खिलाफ साक्ष्य भी है और कोर्ट में केस भी किया हुआ है। लेकिन इसके बावजूद वो मंत्री पद पर बनी हुई हैं। बीमा भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेशी सिंह को मंत्री पद से हटाने की मांग की है। बीमा भारती ने बताया कि जेडीयू कोटे के मंत्री लेशी सिंह पर पूर्णिया के रिंटू सिंह की हत्या का आरोप है। उन्होंने लेशी सिंह पर जातिवाद करने का भी आरोप लगाया है। 


जेडीयू की विधायक बीमा भारती ने कहा कि केस में लेशी सिंह का नाम है। हम अतिपिछड़ा और मंडल समाज से आते हैं हमें दबाने की कोशिश लेशी सिंह कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सब कुछ पता है। पार्टी और नेता सबके लिए बराबर है। जो गलत है उस पर हम आवाज उठाएंगे। मंत्री रहते हुए केस में कार्रवाई नहीं हो सकती इसलिए हम उनके इस्तीफे की मांग करते हैं। पीड़ित को इनके मंत्री पद पर रहते न्याय कभी नहीं मिल सकता। लेशी सिंह अतिपिछड़ा को नोटिस देकर धमकाने का काम कर रही है।