ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

ललित नारायण मिश्र हत्याकांड की 46 साल बाद फिर से जांच होगी, दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश

PATNA : देश के पूर्व रेल मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता ललित नारायण मिश्रा की हत्याकांड की जांच 46 साल बाद एक बार फिर से होगी. दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में नया आदेश जारी किया

 ललित नारायण मिश्र हत्याकांड की 46 साल बाद फिर से जांच होगी, दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश
First Bihar
2 मिनट

PATNA : देश के पूर्व रेल मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता ललित नारायण मिश्रा की हत्याकांड की जांच 46 साल बाद एक बार फिर से होगी. दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में नया आदेश जारी किया है. हाईकोर्ट ने 46 साल बाद एक बार फिर से ललित नारायण मिश्रा हत्याकांड की जांच का आदेश सीबीआई को नए सिरे से दिया है. याचिकाकर्ता के आवेदन पर सुविचार कर 6 हफ्ते में जवाब देने का निर्देश दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया है.



आपको बता दें कि ललित नारायण मिश्रा के पोते वैभव मिश्रा की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया है. दरअसल ललित नारायण मिश्रा के परिवार की तरफ से 5 नवंबर 2020 को सीबीआई के सामने एक आवेदन देते हुए हत्याकांड की जांच नए सिरे से करने का आग्रह किया गया था. इसके बाद वैभव ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका भी दायर की थी.


इस याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति अनूप जयराम भंबानी की खंडपीठ ने यह आदेश दिया है. आपको बता दें कि 2 जनवरी 1975 को रेल मंत्री रहे ललित नारायण मिश्रा की हत्या एक बम विस्फोट के दौरान कर दी गई थी. वह समस्तीपुर मुजफ्फरपुर ब्रॉड गेज रेलवे लाइन का समस्तीपुर में उद्घाटन करने पहुंचे थे. इसी दौरान बम विस्फोट हुआ, जिसमें ललित नारायण मिश्र बुरी तरह से घायल हो गए और बाद में उनका निधन हो गया था.