ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

4 नवंबर को VIP मनाएगी 5 वां स्थापना दिवस, पटना में रोड शो के बाद शाम में कार्यकर्ता घर में जलाएंगे दीया: देव ज्योति

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने अपना पांचवां स्थापना दिवस 4 नवंबर को धूमधाम से मनाने का फैसला लिया है। इस मौके पर जहां पटना में एक रोड शो का आयोजन किया जाएगा वहीं एक जनस

4 नवंबर को VIP मनाएगी 5 वां स्थापना दिवस, पटना में रोड शो के बाद शाम में कार्यकर्ता घर में जलाएंगे दीया: देव ज्योति
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने अपना पांचवां स्थापना दिवस 4 नवंबर को धूमधाम से मनाने का फैसला लिया है। इस मौके पर जहां पटना में एक रोड शो का आयोजन किया जाएगा वहीं एक जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां जोरो पर है। इस दिन शाम में कार्यकर्ता अपने-अपने घर में दीया जलाएंगे।


इस बात की जानकारी वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर पटना में रोड शो का आयोजन किया जाएगा। यह रोड शो पटना के बापू सभागार से शुरू होगा और गोसाई टोला, दीघा पुलिस थाना, दानापुर कैंट होते हुए मनेर के इस्लामपुर पहुंचेगा। यहां एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जिसे पार्टी के प्रमुख व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी सहित अन्य वरीय नेता संबोधित करेंगे। 


देव ज्योति ने बताया कि पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने 4 नवम्बर की शाम सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने घरों  में दीया जलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अंधकार से रोशनी के प्रतीक दीया के अलावा सभी कार्यकर्ता घरों में पार्टी का झंडा भी लगाएंगे। जिससे यह संदेश जाएगा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने अधिकार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। 


उन्होंने कहा कि पार्टी ने इन पांच सालों में संघर्ष की बदौलत बिहार में ही नही झारखंड और उत्तर प्रदेश तक की राजनीति में एक अलग पहचान बनाई है। पार्टी आज निषादों की आवाज बनकर उभरी है, जिसके कारण लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।

4 नवंबर को VIP मनाएगी 5 वां स्थापना दिवस, पटना में रोड शो के बाद शाम में कार्यकर्ता घर में जलाएंगे दीया: देव ज्योति



4 नवंबर को VIP मनाएगी 5 वां स्थापना दिवस, पटना में रोड शो के बाद शाम में कार्यकर्ता घर में जलाएंगे दीया: देव ज्योति


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ARYAN SHARMA

FirstBihar संवाददाता