ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

तीन साल बाद पटना पहुंचे लालू यादव, एयरपोर्ट पर तेज-तेजस्वी ने किया जोरदार स्वागत

PATNA : राष्‍ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद लंबे अरसे के बाद आज बिहार आ गए हैं. पटना एयरपोर्ट पर उनके दोनों बेटे तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव स्वागत करने पहुंचे ह

तीन साल बाद पटना पहुंचे लालू यादव, एयरपोर्ट पर तेज-तेजस्वी ने किया जोरदार स्वागत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राष्‍ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद लंबे अरसे के बाद आज बिहार आ गए हैं. पटना एयरपोर्ट पर उनके दोनों बेटे तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव स्वागत करने पहुंचे हैं. पिता के बिहार आगमन पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव के आने से बिहार में उनकी पार्टी को नई ताकत मिलेगी और साथ ही साथ कार्यकर्ताओं का उत्‍साह भी बढ़ेगा. 


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव काफी लंबे समय के बाद बिहार आ गए. पटना एयरपोर्ट पर उनका जबरदस्त स्वागत किया गया है. हजारों की संख्या में आरजेडी और छात्र जनशक्ति परिषद के कार्यकर्ता जय प्रकाश नारायण हवाई अड्डा पर आरजेडी सुप्रीमो का स्वागत करने पहुंचे. इस दौरान लालू के दोनों बेटे तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहें.


लालू यादव की गाड़ी के ऊपर फूलों की वर्षा की गई. इस दौरान राजद समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिला. लालू यादव एक डीएम पार्टी के रंगरूप में पटना पहुंचे हैं. उन्होंने हरे रंग की टोपी पहनी हुई है. साथ ही हरे रंग का एक गमछा भी उन्होंने अपने साथ रखा है.


पटना एयरपोर्ट से लालू का काफिला बाहर निकल गया है. बताया जा रहा है कि लालू यादव 10 सर्कुलर स्थित राबड़ी आवास जायेंगे. कुछ ही मिनटों ने लालू राबड़ी आवास पर मौजूद होंगे. पटना एयरपोर्ट पर बाहर निकलने के बाद लालू ने मीडियाकर्मियों से कोई बात नहीं की. वहां एयरपोर्ट पर काफी ज्यादा भीड़ थी. लिहाजा लालू सीधे अपनी कार में बैठे कर वहां से राबड़ी आवास के लिए रवाना हो गए.