ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

29 जून को होगी JDU राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक, कई बड़े फैसले की उम्मीद

PATNA : जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की तैयारी अंतिम चरण में है। इसमें शामिल होने के लिए पार्टी के संबंधित नेताओं को संदेश भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्री

29 जून को होगी JDU राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक, कई बड़े फैसले की उम्मीद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की तैयारी अंतिम चरण में है। इसमें शामिल होने के लिए पार्टी के संबंधित नेताओं को संदेश भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 29 जून को दिल्ली में यह बैठक होनी है।


जदयू की बैठक में केंद्र और राज्य सरकार में पार्टी के तमाम मंत्रीगण, लोकसभा और राज्यसभा के सांसद, सभी प्रदेशों के अध्यक्ष समेत राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शामिल होंगे जिनकी संख्या करीब सौ रहेगी।


लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद हो रही इस बैठक में कई अहम निर्णय लिये जाने की उम्मीद है। साथ ही लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर भी बैठक में चर्चा होगी। चुनाव में पार्टी का बेहतर प्रदर्शन रहा है। जदयू के 12 सांसद जीत कर आये हैं। बैठक में भाग लेने के लिए पार्टी के सभी नेता 28 जून तक दिल्ली पहुंच जाएंगे।


उधर, लोकसभा चुनाव में बिहार की बात करें तो एनडीए को 9 सीटों का नुकसान हुआ जदयू को चार सीटें गंवानी पड़ी। और 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी। माना जा रहा है कि कार्यकारिणी में संगठन विस्तार, पार्टी को मजबूत करने, बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा या स्पेशल पैकेज और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़े प्रस्ताव लाए जा सकते हैं।