ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

तेजस्वी की बेरोजगारी हटाओ यात्रा का कार्यक्रम तय, 27 फरवरी को गया से होगी शुरुआत

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी कमर कस ली है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 23 फरवरी को पटना में बेरोजगारी हटाओ यात्रा के औपचारिक की शुरुआत करेंगे। पटना

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी कमर कस ली है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 23 फरवरी को पटना में बेरोजगारी हटाओ यात्रा के औपचारिक की शुरुआत करेंगे। पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड पर बेरोजगारी हटाओ यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारी बड़े पैमाने पर चल रही है। 24 फरवरी को शुरू होने वाले विधान मंडल के सत्र से पहले तेजस्वी विरोधियों को अपनी ताकत का एहसास कराएंगे।


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना में बेरोजगारी हटाओ यात्रा की औपचारिक शुरुआत करने के बाद 27 फरवरी को गया जाएंगे। गया में तेजस्वी की इस यात्रा का पहला कार्यक्रम होगा। आरजेडी के अंदरूनी सूत्र बताते हैं कि गया के बाद तेजस्वी 1 मार्च को मोतिहारी में बेरोजगारी हटाओ यात्रा लेकर पहुंचेंगे। इन दोनों जिलों के नेताओं को तेजस्वी की यात्रा को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 


आरजेडी ने अपने सभी विधायकों, विधान पार्षदों और जिलाध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ ओं के प्रमुखों को 23 फरवरी के कार्यक्रम में शामिल होने को कहा है। तेजस्वी यादव बेरोजगारी हटाओ यात्रा के लॉन्चिंग प्रोग्राम की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड भी पहुंचे थे जहां उन्होंने कार्यक्रम की तैयारी में लगे नेताओं और कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए थे। बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव विधान मंडल सत्र के कारण लगातार अपनी यात्रा नहीं चलाएंगे। बजट सत्र के अवकाश के दिनों या फिर ऐसे दिनों में तेजस्वी यात्रा करेंगे जिस दिन सदन में उनकी गैर हाजिरी से पार्टी को नुकसान न पहुंचे।

टैग्स