ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

25 फरवरी की रैली से पहले महागठबंधन में फूट, पोस्टर में नहीं दी गयी राहुल गांधी को जगह

PATNA: 25 फरवरी को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की विशाल रैली होने वाली है। महागठबंधन के सभी दल इस रैली को सफल बनाने में जुटे हैं। पटना और पूर्णिया के कई इलाकों में

25 फरवरी की रैली से पहले महागठबंधन में फूट, पोस्टर में नहीं दी गयी राहुल गांधी को जगह
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: 25 फरवरी को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की विशाल रैली होने वाली है। महागठबंधन के सभी दल इस रैली को सफल बनाने में जुटे हैं। पटना और पूर्णिया के कई इलाकों में बैनर पोस्टर लगाये जा चुके है। लेकिन इन बैनर-पोस्टर को देखकर ऐसा लग रहा है कि महागठबंधन में ऑल इज वेल नहीं है। 


बता दें कि महागठबंधन की यह पहली रैली है जो पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में आगामी 25 फरवरी को होने जा रही है। इस रैली को सफल बनाने के लिए महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता जी जान से जुटे हैं। कई जगहों पर बैनर-पोस्टर लगाये जा चुके हैं और कई जगहों पर अभी भी लगाया जा रहा हैं। कांग्रेस द्वारा लगाये गये बैनर पोस्टर में राहुल गांधी दिख रहे हैं लेकिन महागठबंधन के अन्य दलों द्वारा लगाये गये होर्डिंग में सहयोगी दल कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को जगह नहीं दी गयी है। यूं कहे की महागठबंधन की रैली वाले बैनर पोस्टर से  राहुल गांधी का फोटो गायब कर दिया गया है हालांकि सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन को जगह दी गयी है।


वही कांग्रेस की ओर से लगाए गये बैनर पोस्टर में राहुल गांधी का फोटो लगाया गया है जबकि अन्य दलों द्वारा लगाये गये बैनर में राहुल गांधी गायब हैं। जिसे देखकर कहा जा सकता है कि महागठबंधन में कुछ ठीक नहीं है। बता दें कि जनता दल यूनाईटेड और राष्ट्रीय जनता दल पीएम कैंडिडेंट के तौर पर नीतीश कुमार को प्रोजेक्ट कर रही हैं जबकि कांग्रेस राहुल गांधी को पीएम पद का उम्मीदवार मानती है। पीएम उम्मीदवार को लेकर महागठबंधन में फूट नजर आ रही है। 2024 लोकसभा चुनाव और 2025 में होने वाली बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्णिया में महागठबंधन की विशाल रैली 25 फरवरी को होने वाली है। उसी दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का वाल्मिकिनगर और पटना में कार्यक्रम हैं और 25 फरवरी को ही किसान नेता राकेश टिकैत भी बिहार दौरे पर हैं।