ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

23 मार्च को RJD करेगी विधानसभा का घेराव, BJP ने इस कार्यक्रम को हास्यास्पद बताया

PATNA:- बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई, कानून व्यवस्था सहित कई मुद्दों को लेकर RJD 23 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी। इसे लेकर तैयारियां जोरो पर है। खुद नेता प्रतिपक्ष

23 मार्च को RJD करेगी विधानसभा का घेराव, BJP ने इस कार्यक्रम को हास्यास्पद बताया
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA:- बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई, कानून व्यवस्था सहित कई मुद्दों को लेकर RJD 23 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी। इसे लेकर तैयारियां जोरो पर है। खुद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। जिसे लेकर पार्टी दफ्तर में भी तैयारियां की जा रही है। युवा राजद के कई नेता इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई कार्यकर्ता आज शाम तक पटना पहुंचेंगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास से लेकर पार्टी दफ्तर तक आरजेडी कार्यकर्ताओं के ठहरने का प्रबंध किया गया है। हालांकि RJD के इस कार्यक्रम को BJP ने हास्यास्पद बताया है। 



BJP के प्रवक्ता निखिल आनंद ने बताया कि RJD जिस तरह से राजनीति कर रही है वो हास्यास्पद है। RJD शुरू से परिवारवाद वाली पार्टी रही है। RJD नेताओं और कार्यकर्ताओं को विधानसभा घेराव करने के बजाए RJD दफ्तर का घेराव करनी चाहिए और पार्टी के नेताओं से अपने हक की मांग करनी चाहिए। निखिल मंडल ने कहा कि RJD का मकसद शुरू से ही भीड़ जुटाने और हंगामे करने की रही है लेकिन हंगामा खड़ा करना जिनका मकसद हो राजनीतिक विचारधारा की अपेक्षा हम नहीं करते। 



वही विधानसभा घेराव से पहले सोमवार को RJD की तरफ से पटना में एक पोस्टर लगायी गई है जिसमें CM नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम रेणु देवी पर हमला बोलते हुए उन्हें धृतराष्ट्र बताया गया। RJD के पोस्टर पर BJP प्रवक्ता निखिल आनंद ने बताया कि डिप्टी सीएम रेणु देवी अतिपिछड़ा समाज की बेटी हैं। ऐसे में RJD को CM नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम रेणु देवी से माफी मांगनी चाहिए। निखिल मंडल ने बताया कि RJD का कोई भविष्य नहीं है इसका मकसद सिर्फ भीड़ जुटाना और हंगामा कराना है। निखिल आनंद ने यह भी कहा की नेता प्रतिपक्ष  तेजस्वी यादव खुद चार्जशीटेड हैं जो बिहार की जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। तथ्यों के साथ उन्हें अपनी बातें सदन के पटल पर रखनी चाहिए।  


रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

GANESH/ASHMIT

FirstBihar संवाददाता