ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

23 अगस्त को चार जिलों का दौरा करेंगे आरसीपी सिंह, आरा-पटना समेत इन जिलों में जायेंगे, देखिये रूट चार्ट

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के निव‌र्त्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह अपने दो दिवसीय दौरे के बाद दो दिन आराम करेंगे. शनिवार और रक्षाबंधन के दिन

23 अगस्त को चार जिलों का दौरा करेंगे आरसीपी सिंह, आरा-पटना समेत इन जिलों में जायेंगे, देखिये रूट चार्ट
First Bihar
3 मिनट

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के निव‌र्त्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह अपने दो दिवसीय दौरे के बाद दो दिन आराम करेंगे. शनिवार और रक्षाबंधन के दिन रविवार को रेस्ट करने के बाद आरसीपी सिंह कार्यकर्ता संपर्क और आभार कार्यक्रम को कंटिन्यू करेंगे. केंद्रीय इस्पात मंत्री अपने इस कार्यक्रम के चौथे दिन पटना समेत बिहार के चार जिलों का दौरा करेंगे.


पहले दिन नालंदा और दूसरे-तीसरे दिन शेखपुरा, जमुई और नवादा का दौरा करने के बाद 23 अगस्त को आरसीपी सिंह पटना, अरवल, भोजपुर और सारण का दौरा करेंगे. इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और अभिवादन स्वीकार करेंगे. कार्यकर्ता संपर्क और आभार कार्यक्रम के चौथे दिन 23 अगस्त को जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह सुबह 9 बजे पटना 7 स्ट्रैण्ड रोड स्थित अपने आवास से निकलेंगे और एम्स गोलंबर, नौबतपुर लख, दुल्हिन बाजार, पालीगंज और महाबलीपुर होते हुए अरवल जिला में जायेंगे.


23 अगस्त को चार जिलों का दौरा करेंगे आरसीपी सिंह, आरा-पटना समेत इन जिलों में जायेंगे, देखिये रूट चार्ट


अरवल के प्रसादी इंग्लिश और अरवल शहीद चैक पर कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद आरसीपी सिंह भोजपुर जिले में इंटर करेंगे और इस जिले में सहार पुल के पास, नारायणपुर, अगियांव, गड़हनी, चरपोखरी, पीरो, जितौरा, तेन्दुनी मोड़ होते हुए जगदीशपुर, जीरोमाईल आरा, धनपुरा डीएवी स्कूल (विजन रिसॉर्ट), कुल्हडड़िया ओवरब्रिज होते हुए सक्करडीह और बबुरा में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएंगे.


शाम होते-होते तक सारण जिला के डोरीगंज, नयागांव (वाया दिघवारा) में दौरा करने के बाद आरसीपी सिंह दीघा पुल होते हुए वापस पटना स्थित अपने आवास पर पहुंचेंगे.


गौरतलब हो कि संपर्क और आभार कार्यक्रम के तीसरे दिन शेखपुरा, जमुई और नवादा जिला के कुल 18 स्थानों पर गए. इस दौरान उन्होंने शेखपुरा के गिरहिन्डा चौक पर जननायक कर्पूरी ठाकुर और चेवाड़ा मोड़ पर बाबासाहेब आंबेडकर और नवादा के वारसलीगंज में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. यात्रा के दौरान जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया.


23 अगस्त को चार जिलों का दौरा करेंगे आरसीपी सिंह, आरा-पटना समेत इन जिलों में जायेंगे, देखिये रूट चार्ट


आरसीपी सिंह ने कहा कि जदयू के हर कार्यकर्ता का लक्ष्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम को घर-घर पहुंचाना होना चाहिए. उन्होंने बिहार में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली समेत कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जहां उनका शानदार काम न दिखता हो. आज से 16 साल पहले इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी. उन्होंने कहा की पार्टी के हर स्तर के नेता पर जाकर कार्य करें और लोगों के सुख-दुःख का हिस्सा बनें.