ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

22 दिसंबर से होगी समाज सुधार यात्रा: चंपारण से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे इसकी शुरुआत

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा स्थित अपने कक्ष में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था कि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद वे राज्य के विभिन्न क्षेत्रो

22 दिसंबर से होगी समाज सुधार यात्रा: चंपारण से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे इसकी शुरुआत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा स्थित अपने कक्ष में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था कि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद वे राज्य के विभिन्न क्षेत्रों की यात्रा पर निकलेंगे। अब पंचायत चुनाव भी खत्म हो गया है ऐसे में अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 दिसंबर से यात्रा पर निकलेंगे। इस यात्रा का नाम समाज सुधार यात्रा दिया गया है। 22 दिसंबर से सीएम नीतीश समाज सुधार यात्रा शुरू कर रहे हैं। यात्रा के दौरान वो महिलाओं से मिलेंगे और उनसे शराबबंदी से जुड़े मामले पर फीडबैक लेंगे। 


पंचायत चुनाव खत्म हो गया है अब सीएम नीतीश समाज सुधार यात्रा पर निकलेंगे। वे बिहार के हर जिले में घूम-घूम कर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान आम लोगों और खास कर महिलाओं को शराबबंदी कानून के बारे में बताएंगे। यह अपील करेंगे कि इसे सख्ती से लागू करने में सक्रिय योगदान करें। अब 22 दिसंबर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार यात्रा शुरू कर रहे हैं।


22 दिसंबर से समाज सुधार यात्रा की शुरुआत होगी और इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री मोतिहारी से करेंगे। मोतिहारी के बाद वे गोपालगंज, सारण और सीवान के यात्रा पर रहेंगे। किस दिन मुख्यमंत्री कहां रहेंगे आईए जानते हैं...

24 दिसंबर को गोपालगंज, सारण,सीवान

27 दिसंबर को भोजपुर, रोहतास, बक्सर , कैमूर

29 दिसंबर मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी,वैशाली ,शिवहर

30 दिसंबर को दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर

4 जनवरी को गया, जहानाबाद, अरवल, नवादा, औरंगाबाद

6 जनवरी को बेगूसराय,मुंगेर, शेखपुरा

8 जनवरी को जमुई, खगड़िया, लखीसराय

11 जनवरी को पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज

12 जनवरी को सहरसा, मधेपुरा, सुपौल

13 जनवरी को भागलपुर और बांका

15 जनवरी को पटना और नालंदा