ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

CM Nitish kumar: ‘2025 फिर से नीतीश’ सियासी कयासों के बीच JDU ने जारी कर दिया नया पोस्टर

PATNA: बिहार की सियासत में पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(CM Nitish kumar) की बीजेपी(bjp) से नाराजगी के कयास लगाए जा रहे हैं हालांकि यह कयास सिर्फ पोलिटिकल स्टंट बनकर र

CM Nitish kumar: ‘2025 फिर से नीतीश’ सियासी कयासों के बीच JDU ने जारी कर दिया नया पोस्टर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार की सियासत में पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(CM Nitish kumar) की बीजेपी(bjp) से नाराजगी के कयास लगाए जा रहे हैं हालांकि यह कयास सिर्फ पोलिटिकल स्टंट बनकर रह गए हैं। तमाम तरह की कयासों के बीच जेडीयू(jdu) ने विरोधियों को कड़ा संदेश दे दिया है। जेडीयू ने सीएम नीतीश का नया पोस्टर जारी किया है जिसमें कहा गया है कि ‘2025 फिर से नीतीश’.


दरअसल, बिहार की सियासत में एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी के कयास लगाए जा रहे हैं और दावा किया जा रहा है कि वह एक बार फिर से नीतीश पलटी मार सकते हैं हालांकि, यह महज कयास ही साबित हो रहे हैं। विरोधियों ने केंद्रीय गृह मंत्री के उस बयान को आधार बनाया जिसमें अमित शाह ने बिहार में नेतृत्व के सवाल पर एक टीवी डिबेट के दौरान कहा था कि किसी टीवी डिबेट में इस तरह की बातें तय नहीं की जा सकती है। 


शाह के बाद से ही बिहार की सियासत में कयासों का बाजार गर्म हो गया और विरोधी कयासों को भुनाने में लग गए। बीजेपी लगातार इस बात को कह रही है कि वह 2025 का बिहार विधानसभा का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगी। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दिल्ली में प्रेसवार्ता आयोजित कर इस पर पार्टी का स्टैंड स्पष्ट किया है। इधर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी पहले ही कह दिया है कि एनडीए 2025 का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगा।


अब जेडीयू ने भी विरोधियों को करारा जवाब दे दिया है। जेडीयू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक नया पोस्टर जारी किया है। जेडीयू ने एक्स पर लिखा, नीतीश मतलब सबकी स्वीकार्यता, नीतीश मतलब बिहार का विकास, नीतीश मतलब नौकरी और रोजगार, नीतीश मतलब सामाजिक सुरक्षा की गारंटी, नीतीश मतलब सर्वोत्तम विकल्प.. इसीलिए तो '2025 फिर से नीतीश'।


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर निकले हुए हैं। अपनी प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं और योजनाओं की सौगात के साथ साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की इस यात्रा से विरोधी खेमे में खलबली मच गई है। इसी बीच सियासी गलियारे में यह अफवाह फैला दी कि नीतीश कुमार एक बार फिर से बीजेपी से नाराज हो गए हैं और जल्द ही पलटी मारने वाले हैं हालांकि इसका फायदा विरोधियों को मिलता नहीं दिख रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता