ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

2024 में फिर बनेगी नरेंद्र मोदी की सरकार, बोले सम्राट..पलटू सरकार को उखाड़ फेकेंगे

PATNA: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर दावा किया है कि 2024 में फिर से नरेंद्र मोदी सरकार बनेगी और पलटू सरकार को उखाड़ फेकेंगे। उन्होंने कहाकि नीतीश

  2024 में फिर बनेगी नरेंद्र मोदी की सरकार, बोले सम्राट..पलटू सरकार को उखाड़ फेकेंगे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर दावा किया है कि 2024 में फिर से नरेंद्र मोदी सरकार बनेगी और पलटू सरकार को उखाड़ फेकेंगे। उन्होंने कहाकि नीतीश बाबू पलटी मारने वाले मुख्यमंत्री हैं रोज पलटी मारते हैं और आगे भी मारेंगे। अपने ही कानून को रोज बदलते करते हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन बिहार को लूटने वाला गठबंधन है।


बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी बिहार में 11 जगह पर एयरपोर्ट बनाना चाहते हैं लेकिन नीतीश कुमार के पास जमीन नहीं हैं। ना ही एम्स के निर्माण के लिए वो जमीन दे रहे हैं और ना ही एयरपोर्ट बनाने के लिए ही भूमि उपलब्ध करवा रहे हैं। बिहार के लोगों को रोजगार देना भी वो नहीं चाहते। ऐसे में वो मुख्यमंत्री क्यों बने हुए है? उनकों मुख्यमंत्री का पद छोड़ देना चाहिए।


उन्होंने कहा कि जहां-जहां भाजपा की सरकार है वहां विकास कार्य ज्यादा हो रहा है। उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात को देखिये। यूपी में 11 जगह एयरपोर्ट बन गया है। भोजपुर से लेकर चंपारण तक के लोग पटना एयरपोर्ट नहीं आते हैं वो बनारस एयरपोर्ट जाते है। गोपालगंज के लोग कुशीनगर जाते हैं और बेतिया, चंपारण के लोग गोऱखपुर से फ्लाइट पकड़ते हैं लेकिन पटना नहीं आते हैं। देवघर में एयरपोर्ट में बना तो मुंगेर और भागलपुर के लोग पटना आना ही भूल गये। 


अब सवाल यह उठता है कि क्या हम इसके लिए विकास कर रहे हैं कि दूसरे प्रदेश को फायदा मिले। हमें अपने प्रदेश को सुन्दर बनाना है। पलटू सरकार को उखाड़ फेंकना है। 2024 में 40-40 सीटें जीताकर फिर से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनाएंगे। नरेंद्र मोदी और डबल इंजन की सरकार जब बिहार में बनेगी तब ही बिहार बदल सकता है। वही दरभंगा में जहरीली शराब से मौत पर कहा कि जहरीली शराब से लोग आए दिन मर रहे हैं और नीतीश कुमार कहते हैं कि जो पियेगा वो मरेगा। गृह मंत्री होकर यदि बिहार में शराब बिक रहा है तो एक घंटे भी उन्हें गृह मंत्री और मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहना चाहिए।